कल का मौसम 13 August 2025: उत्तराखंड में कल बहुत भारी बारिश की चेतावनी, जानें बिहार में कैसी रहेगी मौसम की चाल

Kal Ka Mausam, 13 August 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तराखंड में कल यानी बुधवार 13 अगस्त को 21 सेमी या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। मध्य और दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में भी कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Kal ka mausam: देश के कई इलाकों में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इसमें उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाके भी शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आज यानी मंगलवार 12 अगस्त की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई। रातभर हुई बारिश के बाद सुबह तक बरसात का दौर चलता रहा। इसी तरह देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसके अलावा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के कुछ इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है और आवासीय इलाके जलमग्न हो गए हैं। कल मौसम की कैसी चाल रहेगी, चलिए जानते हैं -

13th Aug kal ka mausam.

कल कैसा रहेगा मौसम

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर में असम और मेघालय के साथ उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि कुछ इलाकों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पीओके में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

End of Feed