दिवाली का मौसम : 72 घंटे में मौसम करेगा पलटवार, आंधी संग बारिश होगी मूसलाधार: ठंड का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam (08 November 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग ने दिवाली के बाद उत्तर भारत और पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने से आंधी-बारिश की संभावना होने की बात कही है। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के प्रभाव से बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कल का मौसम कैसा रहेगा रविवार (08 नवंबर 2026) : उत्तर भारत में दिपावली पर मौसम के पलटवार की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्यत: शुष्क रह सकता है, लेकिन 11-12 नवंबर को कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही हो सकती है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। उधर, पहाड़ों पर अगले 72 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी से मौसम खराब होगा। खासकर, बर्फ के गिरने से सर्दी बढ़ने के संकेत हैं। अगले 48 घंटे दौरान उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय रहने से दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों पर भी मौसमी गतिविधियां रिकॉर्ड की जाएंगी।

Diwali Ka Mausam

दिवाली का मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बने रहने की संभावना है। दिपावली के बाद 10 नवंबर से पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है। जिससे बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। इसका असर उत्तर भारत के ऊपर भी बना रह सकता है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में खराब मौसम का असर दिखाई देगा। 11, 12 और 13 नवंबर को किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट है, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंडक बढ़ेगी। उधर, जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर बर्फबारी होगी और कहीं-कहीं बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। कमोबेश ऐसा ही मौसम उत्तराखंड के हिमालयी भागों पर दिखाई देखा जाएगा।

End of Feed