शहर

Aaj Ka Mausam : 2, 3, 4 नवंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान, गिरेगी बिजली आंधी आएगी खतरनाक; ठंडी-कोहरे का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 02 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में अगले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी की संभावना बढ़ गई है। खासकर, 6 नवंबर तक यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने से तापमान में तेजी से कमी आएगी, जिससे सुबह के अलावा रात में भी ठंडक का एहसास बढ़ेगा। मौसम विभाग ने 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मोंथा तूफान के कमजोर होने से अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली कड़कने और आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 02 नवंबर 2025 : देशभर में मौसम की मार है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की गतिविधियों ने सर्दी के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 6 नवंबर तक बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और बारिश से तापमान कम होगा, लेकिन किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इधर, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी आसमान में बादल छाए हुए हैं, जो 4 नवंबर तक हल्की फुल्की बौछारें गिरा सकते हैं। आईएमडी ने 5 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी के चलते कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम साफ होने पर घने के कोहरे को लेकर भी अनुमान है। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिन तक चक्रवात मोंथा के कमजोर होने से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अंडमान तट, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकांश भागों में हल्की आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती। मोंथा के कमजोर होने के बाद अगले 3 से 4 दिन तक मौसमी गतिविधियां परेशान करती रहेंगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली18°C31°C
मुंबई27°C31°C
जयपुर 18°C27°C
भोपाल21°C27°C
लखनऊ20°C29°C
पटना23°C26°C
चंडीगढ़16°C29°C
कोलकाता26°C31°C
देहरादून14°C26°C
शिमला9°C22°C
कश्मीर14°C27°C

यूपी में कल बारिश ठंडी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 6 न वंबर तक उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभवना है। अगले सप्ताह तक मौसम साफ होने के बाद घने कोहरे के साथ सर्दी में इजाफा देखा जाएगा। पछुआ हवाओं के असर से तापमाम में तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी का एहसास होगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर सकता है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, सुलतानपुर, इटावा, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बलिया, बहराइच, और गोरखपुर में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक बिजली कड़कने के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है?

पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तराखंड में 4 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 5 नवंबर को एक बार फिर मौसम बदलेगा और पिथौरागढ़, बागेश्वर, रूद्र प्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली में बारिश के साथ बर्फबारी से सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी नए वेदर सिस्टम से ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ बर्फबारी को लेकर अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक, 4 नवंबर को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी और 5 नवंबर को बर्फबारी के संकेत हैं। इस लिहाज से अनुमान है कि अगले सप्ताह से भीषण कोहरा और ठंडी से हालत खराब होगी।

राजस्थान में बारिश का मौसम कैसा है

राजस्थान में एक नए मौसमी तंत्र के असर से कई इलाकों में बारिश होने व तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अरब सागर की खाड़ी में बना अवदाब आज कमजोर होकर 'वेल मार्क लो प्रेशर एरिया' (डब्ल्यूएमएम) में बदल गया है। इसके असर से एक व दो नवंबर को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तीन नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में तीन-चार नवंबर को मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, राज्य के अधिकांश भागों में पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में दो-चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की पूरी संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में वायु क्वालिटी

दिल्ली-एनसीआर में दूर-दूर तक धुंध ही नजर आ रही है। शनिवार को वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) थोड़ा बढ़कर 251 हो गया जो एक दिन पहले 218 था। दिल्ली में सबसे अधिक 333 एक्यूआई दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 4 नवंबर को हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं, जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है, लेकिन सर्दी बढ़ने से प्रदूषित कण नीचे सतह पर जमने से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। आईएमडी ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक भारी वर्षा की गतिविधि जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात मोंथा के असर से पटना, गया, मोतिहारी, दरभंगा, मुज़फ्फरपुर और भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आने वाले दो दिनों में बारिश का असर पूर्वांचल क्षेत्र में अधिक रहेगा। अगले 24 घंटों में किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और मधेपुरा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 5 से 7 नवंबर 2025 के बीच बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम बनने की संभावना है। हालांकि यह सिस्टम कमजोर रहेगा, लेकिन इसके कारण फिर से हल्की और छिटपुट बारिश बिहार के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकती है।

तमिलनाडु में खराब मौसम का पूर्वानुमान

तमिलनाडु ने अगले दो दिनों तक पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी हवाओं की तीव्रता में बदलाव दक्षिणी प्रायद्वीप में मौसम के पैटर्न को प्रभावित कर रहा है। इस बीच, अंडमान सागर में हवा की गतिविधि बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है, जो कभी-कभी 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। खराब मौसम की स्थिति की संभावना के कारण मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की सलाह दी गई है। चेन्नई में, पूरे दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

महाराष्ट्र और गुजरात में मोंथा का असर

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना है। मोंथा के कारण डिप्रेशन तट पर पहुंचने से खासकर खंभात की खाड़ी (कंबे की खाड़ी) के पास बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। अगले दो दिनों में माहुवा, भावनगर, वेरावल, सोमनाथ, अमरेली, जूनागढ़, आनंद, अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और वल्लभ विद्यानगर इन सभी क्षेत्रों में बारिश का असर होने की संभावना है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, मौसम में नमी बढ़ने से हल्की बारिश हो सकती है। यह चेतावनी मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, रायगढ़, नंदुरबार, धुले, जलगांव, पुणे, नासिक, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिलों के लिए लागू है।

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘मोंथा’ का अवशेष से कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर तथा मालदा जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मोंथा तूफान के कमजोर होने से छत्तीसगढ़ और झारखंड क्षेत्र पर बना गहरा निम्न दबाव क्षेत्र जो कि चक्रवात मोंथा का अवशेष है, अब उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ चुका है।

FAQs

कल संडे को कहां बारिश होगी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मोंथा चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण भारत के 3 से 4 और पूर्वोत्तर भारत के 2 से 3 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, जो अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगी। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कल भी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में वायु क्वालिटी प्रदूषण कितनी है?

मोंथा तूफान क्या है?

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या होता है?

येलो, ऑरेंज और ग्रीन अलर्ट क्या होता है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article