Kal Ka Mausam : 70 घंटे में बारिश संग आएगा आंधी-तूफान, शीतलहर-बर्फबारी से गिरेगा तापमान; भीषण कोहरे का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 07 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम करवट लेगा और आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। इधर, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा और पहाड़ियां घने कोहरे की चपेट में रहेंगी। आईएमडी ने उत्तर भारत-मध्य भारत के सभी राज्यों में दिन में शीतलहर बहने और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकांश राज्यों में विजिबिलिटी प्रभावित होने से यातायात प्रभावित रहेगा। खासकर, ट्रेनों ने अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चलेंगी और कई मुख्य गाड़ियां रद्द रहेंगी।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : समूचा उत्तर भारत और पर्वतीय हिस्सों पर बसे राज्य भीषण सर्दी और कोहरे का कहर झेल रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से 7, 8, 9 और 10 जनवरी तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड-छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। करीब 10 से 12 राज्यों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जिससे यातायात काफी धीमा रहेगा। विभिन्न हवाई अड्डों से उड़ने वाली फ्लाइट्स सेवाएं प्रभावित रहेंगी तो ट्रेनें कई घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंचाएंगी। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। उधर, दक्षिण भारत में बढ़ती ठंड के बीच बारिश को लेकर संभावना है। स्काईमेट ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान केरल, अंडमान निकोबार और द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर की पहाड़ियां कोहरे की चपेट में रहेंगी। बुधवार से लेकर रविवार तक पहाड़ों पर बर्फबारी, कोल्ड वेव एवं घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।

दिल्ली में कल मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है। दिन में सर्द हवाएं बहने से तापमान में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले छह दिन शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है। फिलहाल, पूरे एनसीआर में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी और पॉल्यूशन का लेवल हाई रहेगा, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed