शहर

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड; सीजन की सबसे ठंडी दोपहर से कांपी राजधानी; जानें कल कैसा रहेगा हाल

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है। दिन में सर्द हवाएं बहने से तापमान में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड

दिल्ली में मंगलवार को ठंड का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में ‘कोल्ड डे कंडीशन’ दर्ज की गई, जो इस सर्दी में पहली बार देखने को मिली। पूरे दिन सूरज निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ और लोगों को लगातार गलन व सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा।

क्या होता है ‘कोल्ड डे’?

मौसम विभाग के मानकों के अनुसार जब किसी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाए और वह 16 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे, तो उसे ‘कोल्ड डे’ माना जाता है। मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में यही स्थिति दर्ज की गई, जिससे यह दिन इस सीजन की सबसे ठंडी दोपहरों में शामिल हो गया।

तापमान सामान्य से काफी नीचे

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री नीचे रहा। पालम इलाके में अधिकतम तापमान महज 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सफदरजंग, लोधी रोड और रिज जैसे इलाकों में भी दिनभर ठंड का असर साफ नजर आया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दिन इस सीजन की सबसे ठंडी दोपहरों में से एक बन गया। दोपहर के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली और सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया।

दिन में भी नहीं मिली राहत

विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर के समय भी ठंड से राहत नहीं मिली। उत्तर-पश्चिम से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया। सुबह से शाम तक ठंड का असर बना रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग भारी कपड़ों में लिपटे रहे, खुले में गतिविधियां सीमित हो गईं और कई जगहों पर बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखी गई।

क्यों अचानक बढ़ी ठंड?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और इसके बाद मैदानी क्षेत्रों में पहुंची बर्फीली हवाएं दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की मुख्य वजह हैं। इसके साथ ही साफ आसमान के कारण रात में तापमान तेजी से गिरा और दिन में भी ठंड बनी रही। हवा में नमी कम होने से धूप का असर भी कमजोर पड़ा।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सर्द है। दिन में सर्द हवाएं बहने से तापमान में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, समूचे एनसीआर में हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले छह दिन शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है। फिलहाल, पूरे एनसीआर में कोहरे और धुंध की स्थिति रहेगी और पॉल्यूशन का लेवल हाई रहेगा, जिससे लोगों को सांस संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इन इलाकों में रहा इतना तापमान

सफदरजंग

अधिकतम: 15.7°C

न्यूनतम: 7.6°C

पालम

अधिकतम: 13.0°C

न्यूनतम: 6.5°C

लोधी रोड

अधिकतम: 15.8°C

न्यूनतम: 7.6°C

रिज (Ridge)

अधिकतम: 14.9°C

न्यूनतम: 7.6°C

आयानगर (Ayanagar)

अधिकतम: 14.0°C

न्यूनतम: 7.6°C

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article