Kal Ka Mausam: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें वीकेंड पर नॉर्थ से साउथ तक कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 6 June 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अहम मौसम अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कल और अगले कुछ दिनों में देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है और किन इलाकों में भारी बारिश, लू या तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। वेदर सिस्टम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और उससे जुड़े इलाकों में समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जो पूर्वोत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 6 जून 2026

IMD का कहना है कि इसके प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है, जबकि एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान होते हुए उत्तर-पश्चिम अरब सागर तक फैला हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा आसपास के इलाकों, और म्यांमार से उत्तर अंडमान सागर तक भी निचले एवं मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं। दक्षिण भारत में कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और आसपास के भागों के ऊपर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से पश्चिमी मध्य प्रदेश तक तथा उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। इन सभी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

End of Feed