शहर

Kal Ka Mausam : पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा बादलों का मिजाज, आंधी-बारिश से गिरेगा तापमान; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 06 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिन में उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से सर्दी का ग्राफ बढ़ सकता है। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से अगले 2 दिन तक बारिश व बर्फबारी का अलर्ट है, जिसका असर मैदानी राज्यों तक दिखाई देगा। अधिकांश राज्यों में दिन में शीतलहर और सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल, सर्दी से राहत की उम्मीद कम है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : देशभर में मौसम बदलाव की ओर अग्रसर है। उत्तर भारत और पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां होने की संभावना है। आईएमडी का अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान देखें तो 5 और 6 फरवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उधर, गिलगित-बालिस्तान और मुजफ्फरबाद के विभिन्न हिस्सों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान घाटी समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे की मौजूदगी से कोल्ड डे की स्थिति रहेगी, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होगा। ये सिलसिला 9 और 10 फरवरी को भी जारी रहेगा। इधर, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अगले 3 दिन बाद फिर से मौसम बदल सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। आईएमडी ने अगले कई दिनों तक ज्यादातर राज्यों में कोहरा छाये रहने और शीतलहर चलने से सर्दी बरकरार रहने की उम्मीद जताई है। उधर, दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान है तो पश्चिम में यानी मुंबई और गुजरात के समुद्री इलाकों पर गर्मी की दस्तक के संकेत मिल रहे हैं।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई23°C31°C
दिल्ली9°C21°C
चंडीगढ़7°C20°C
जयपुर8°C22°C
भोपाल12°C25°C
पटना11°C23°C
लखनऊ10°C22°C
देहरादून6°C18°C
शिमला2°C14°C
कश्मीर-2°C5°C
कोलकाता15°C27°C

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में सर्दी से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। पिछले दिनों बारिश ओलावृष्टि के बाद पछुआ हवाओं ने सर्दी को और रफ्तार दे दी है। दिन में धूप तो है, लेकिन शीतलहर के कारण ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि सुबह के समय मैदानी और तराई क्षेत्रों समेत करीब 50 जिलों में कहीं घना तो कहीं अति घना कोहरा नजर आएगा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होगी। अगले कई दिनों तक लगातार न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। हो सकता है 7 और 8 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों पर बादल एक बार फिर से मौसम खराब करें। उधर, बिहार में धूप छांव के बीच सर्दी का सिलसिला जारी है। कई जिलों में कोहरे के कारण समस्याएं बनी हुई हैं।

दिल्ली में कल मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में धूप और शीतलहर का कॉकटेल देखने को मिल रहा है। दिन में भी न्यूनतम तापमान कम रहने से सर्द महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 फरवरी को फिर से बादलों की आवाजाही से मौसम बिगड़ सकता है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि, पॉल्यूशन से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिन तक एक्यूआई 300 या उससे ऊपर बना रह सकता है। फिलहाल, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा।

राजस्थान में मौसम कल

राजस्थान में 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलेगा और कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इतना ही नहीं खराब मौसम के दौरान ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। फिलहाल, अधिकांश जिलों में सुबह कोहरे की चादर छाई नजर आएगी और शीतलहर के कारण सर्दी महसूस होगी। उधर, मध्य प्रदेश में बुधवार को ओलावृष्टि के कारण सर्दी और बढ़ गई है। आईएमडी ने राज्य में 8 फरवरी से फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

उधर, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने कोहरे व शीतलहर का अलर्ट है। आईएमडी ने अगले 2 दिन तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उसके बाद 9 और 10 फरवरी को भी कई इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी के आसार जताए हैं। इधर, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्से अगले 2 दिन में बारिश से भीगते नजर आ सकते हैं। नए विक्षोभ के कारण 6 से 8 फरवरी तक चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर चलने से सर्दी का सितम जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर अगले 48 घंटों तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश से मौसम खराब रहेगा। इस दौरान घाटी के अधिकांश हिस्सों पर न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जाएगा। अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, राज्य में शीतलहर के कारण कोल्ड डे का अलर्ट है।

दक्षिण में बारिश के आसार

स्काईमेट ने दक्षिण भारत के समुद्री हिस्सों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु के कई कोस्टल जिलों में तेज हवाओं आंधीनुमा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी ने कुछ इलाकों में कोहरा और सर्द हवाएं चलने का अनुमान है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article