कल का मौसम : 3 दिन में बादल गिराएंगे पानी मूसलाधार! बारिश-शीतलहर से पारा लुढ़केगा धड़ाम; घने कोहरे का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 04 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम का विपरीत असर देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर से ठंडी हवाएं शीतलहर के रूप में चलेंगी, जिससे अधिकांश राज्यों में पारा लुढ़केगा और दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग की मानें तो देश के करीब 15 राज्यों में भीषण कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा असर ट्रेनों की आवाजाही एवं फ्लाइट सेवाओं पर पड़ेगा। वहीं, पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी से मौसम संगीन रहेगा। स्काईमेट ने दक्षिणी राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर संभावना जताई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी तापमान गिरने एवं कोहरे का अनुमान है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में अगले 2 दिन तक मौसम काफी भारी रहेगा। खासकर, पहाड़ों से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण लद्दाख और कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर व बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी है। हिमालयी क्षेत्रों से उत्तर भारत में प्रवेश कर रहीं पछुआ हवाओं के असर से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जनवरी को अधिकांश राज्यों में शीतलहर की स्थिति रहेगी और घना से अति घना कोहरा छाया नजर आएगा, जिससे ट्रेनें अपने फिक्स टाइमिंग से काफी लेट चलेंगी व फ्लाइट सेवाएं प्रभावित रहेंगी या रद्द होंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। उधर, केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक, वेस्ट बंगाल, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों के साथ महाराष्ट्र में भी कोहरा एवं ठंड में इजाफे के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी में कल मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होते ही पछुआ हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे गलन वाली सर्दी बढ़ती जा रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी कड़ाके की सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी और घने से अति घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित करेगा। फिलहाल बाराबंकी और हरदोई राज्य के सबसे से ठंडे शहर बने हुए हैं, जहां न्यूनतम पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। वहीं, पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखी गई। वाराणसी में सर्द हवा के साथ कोहरे और हल्की बूंदों की वजह से सर्दी का सितम बढ़ गया है। अगले 2 दिन तक करीब 15 जिलों में शीत दिवस (Cold Day) और करीब 50 जिलों में भीषण कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम बिहार के अधिकांश हिस्सों में दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed