कल का मौसम 04 February 2025: आंधी तूफान के साथ बारिश करेगी अटैक, फरवरी में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, बर्फबारी-कोहरा नहीं लेगा ब्रेक!

Kal Ka Mausam, 04 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड पर सूरज की चोट पड़ रही है। रोजाना के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। पहाड़ी राज्यों समेत मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। 4 और 5 फरवरी को हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कुछ भागों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत तक कोहरे का तेवर जारी रखेगा। हालांकि, ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट में चक्रवात के असर से अरुणाचल प्रदेश, असम और उड़ीसा समेत कई राज्यों के मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने के संकेत दिए हैं। उधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया जा रहा है, जिसके प्रभाव से मैदानी राज्य एमपी-यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी अभी जारी रहेगी। आईएमडी ने 4 और 5 फरवरी को तेज हवा और तूफान के साथ तेज गति से बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही फरवरी माह में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है, जिससे बीच-बीच में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके अलााव अभी कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा दिखाई देगा जो हवाई यातायात और रेल यातायात को प्रभावित करेगा। हालांकि, इस सप्ताह के अंत तक इससे काफी राहत मिलने के संकेत हैं।

Kal Ka Mausam 04 February 2025.

भारत का मौसम

कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों तक हल्की धुंध की चादर छाई रहेगी। मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को तेज हवा और तूफान के साथ तेज बारिश होने की हो सकती है। इसके बाद 5 फरवरी से न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री पहुंचने की संभावना है। 6 फरवरी को न्यूनतम पारा 9 डिग्री और अधिकतम पारा 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस दिन लोगों को हल्की धुंध की चादर देखने को मिल सकती है।

End of Feed