शहर

Kal Ka Mausam, 31 DEC 2024: कैसा रहेगा साल के आखिरी दिन का मौसम, जानें शीतलहर और ठंड को लेकर ताजा अपडेट

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी था, जिसने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालांकि, अब बारिश थम गई है, लेकिन ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग ठिठुर रहे हैं। जानें कल का मौसम कैसा रहेगा...।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा), 31 DEC 2024: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पिछले तीन दिनों तक शीतलहर और ठंड के बीच बारिश का दौर जारी था, लेकिन अब बारिश रुक गई है। हालांकि, बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है और ठिठुरन वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने 31 दिसंबर यानी कि साल के आखिरी दिन के मौसम का हाल बताया है। जानें कि आपके राज्य और शहर में इस साल के आखिरी दिन में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 31 दिसंबर के लिए अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार, साल के आखिरी दिन भी उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और घना कोहरा छाया रह सकता है।

कश्मीर में कल का मौसम

कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड जारी है। यहां तापमान हिमांक से कई डिग्री नीचे है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से दो डिग्री कम है। हालांकि घाटी के अन्य हिस्सों में ठंड से कुछ राहत मिली है।

दिल्ली में कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। सुबह वायु गुणवत्ता 178 पर ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आगामी दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। 31 दिसंबर को घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में अधिकतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, श्रीगंगानगर, और अन्य स्थानों पर घना कोहरा देखा गया। सिरोही में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.3 डिग्री, और जयपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

यूपी-बिहार में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी शीतलहर का असर है। यूपी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। बिहार के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड और बारिश की संभावना ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। झारखंड में भी ठंड के हालात गंभीर बने हुए हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article