यूपी-दिल्ली-एनसीआर में बारिश-ओलावृष्टि ने दी तगड़ी चोट, शीतलहर-कोहरे ने बढ़ाई सिरदर्दी; IMD का बड़ा अलर्ट
कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। देशभर के मौसम से जुड़ी ताजा तरीन खबरें टाइम्स नाउ नवभारत में उपलब्ध हैं।
यूपी-दिल्ली-एनसीआर में बारिश-ओलावृष्टि ने दी तगड़ी चोट, शीतलहर-कोहरे ने बढ़ाई सिरदर्दी; IMD का बड़ा अलर्ट
आज कैसा रहा राजस्थान का मौसम?
कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम ?
कैसा रहेगा बिहार का मौसम ?
कानपुर में शीतलहर का प्रकोप
मुंबई में कितना तापमान
दक्षिण भारत में मौसम सामान्य
पंजाब में इतना तापमान
पंजाब में अमृतसर में दिन का तापमान 16.7 डिग्री और लुधियाना में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है।
हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड
अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 13.6 डिग्री, करनाल में 13 डिग्री, रोहतक में 12.2 डिग्री, सिरसा में 13.4 डिग्री और गुरुग्राम में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान में घना कोहरा
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी। राजस्थान में, कोटा में सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ।
कश्मीर में सामान्य हो रहा जनजीवन
कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ।
कश्मीर में भारी हिमपात के बाद स्थिति सामान्य
कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी हिमपात के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा सेवाओं को बहाल करने के लिए कर्मियों और मशीनरी को तैनात किए जाने से विमानों की आवाजाही रविवार को पुन: शुरू हो गई और कई सड़कों पर यातायात भी बहाल हो गया। हाल के दिनों में सबसे ज्यादा हिमपात शुक्रवार शाम से शुरु हुआ और शनिवार तक जारी रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया में शामिल विभिन्न विभागों के प्रयासों की रविवार को सराहना की। उन्होंने समस्याओं को कम करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई का भी उल्लेख किया
दिल्ली में प्रदूषण
दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि राजधानी में शनिवार को एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया था। दिल्ली के 28 निगरानी स्टेशन में से आनंद विहार, सिरीफोर्ट और विवेक विहार में एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। समीर ऐप के अनुसार, शेष स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ और ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली में दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रहा।
दिल्ली में आज कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में ठंड का कहर, तापमान पहुंचा इतना
राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने के औसत तापमान से छह डिग्री अधिक था।
