Kal Ka Mausam: IMD का बड़ा अलर्ट; लू के कहर के बीच बदलेगा मौसम, जानें कब बरसेगी तपती धरती पर राहत की फुहार

Kal Ka Mausam 28 May 2026 , कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam Kaisa Rahega: देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है। एक ओर भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, तो दूसरी ओर आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाओं का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे में आइए जानें कल का मौसम कैसा रहेगा?

कल का मौसम (Kal Ka Mausam): देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। एक तरफ कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी है, तो वहीं दूसरी ओर आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई के बाद तापमान में गिरावट और मानसून की गतिविधियों में तेजी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वेदर सिस्टम की बात करें तो मध्य उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मौजूद है।

Kal Ka Mausam 28 May 2026

कल का मौसम 28 मई 2026

उत्तर-पश्चिमी ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण है जो निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों तक फैला हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी तटीय ओडिशा तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त फैला हुआ है। उत्तरी बिहार से दक्षिणी तेलंगाना तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक उत्तर-दक्षिण गर्त फैला हुआ है।उत्तरी तमिलनाडु तट और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर अक्ष वाला एक पछुआ गर्त लगभग 89° पूर्व देशांतर के अनुदिश 21° उत्तर अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है। मध्य असम और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। दक्षिणपूर्वी अरब सागर और आसपास के क्षेत्र में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 28 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।

End of Feed