कल का मौसम 28 February 2025: आंधी-तूफान के साथ आएगी झमाझम बारिश, ओलावृष्टि-बिजली से रहें सावधान; बर्फबारी से गिरेगा तापमान

Kal Ka Mausam, 28 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम के करवट लेते ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी और आसपास के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड में भारी वर्षा या बर्फबारी होने के आसार हैं।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। फरवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में जारी बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी राज्यों के मौसम में तब्दीली देखने को मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक 28 फरवरी को बिहार, हरियाणा-पंजाब, बिहार और राजस्थान में वेस्टर्न डिसटरबेंस के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। उधर, नॉर्थ ईस्ट में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में आंधी के साथ वर्षा की संभावना है। अगर, बात दक्षिण भारत की करें तो केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। महाराष्ट्र और गुजरात के भी अधिकतर शहर गर्मी की चपेट में हैं।

kal ka mausam 28 february 2025.

28 फरवरी का मौसम

उत्तर प्रदेश कल का मौसम

उत्तर प्रदेश मौसम की मार झेल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, कई जिलों में बादलों की आवाजाही का दौर जारी है। खासकर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में वेस्टर्न डिसटरबेंस का असर दिखाई दे रहा है। नोएडा गाजियाबाद समेत सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली इत्यादि क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बूंदा की संभावना है। इधर, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी में सूरज आंख मिचौली का खेल खेल रहा है। प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर में बादलों का रुख बदल सकता है। कुल मिलाकर फरवरी के आखिरी दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में चमक के साथ मेघ गर्जन भी देखने को मिल सकता है।

End of Feed