अगले 3 दिन आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि-वज्रपात; 18 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी हो सकते हैं। IMD की ओर से दक्षिण और पूर्वोत्तर में मानसून तंत्र के एक्टिव होने से आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने पहाड़ों पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। वहीं, 26 से 29 मार्च तक दिल्ली से लेकर बिहार तक समूचे उत्तर भारत और मध्य भारत में धूल भरी आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है।

उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 मार्च से राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम करवट लेगा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ बादलों की गरज-चमक के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों पर आकाशीय बिजली और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पहाड़ों पर नया मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंडक का एहसास होगा। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) का प्रभाव रहने और तमिलनाडु के समुद्र तटीय हिस्सों तूफानी हवाओं के साथ अच्छी-खासी बारिश रिकॉर्ड होने की बात कही है। वहीं, पूर्वोत्तर में अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहेगा। लिहाजा, अभी गर्मी और हीटवेव से राहत रहेगी।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में आज की रात से मौसम बिगड़ने वाला है। हालांकि, कई जिलों में बादल छाए नजर आ रहे हैं और आंधी आने की संभावना बनती दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 12 जिलों में आंधी और बारिश के साथ ठनका गिरने का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन तक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर में आंधी-बारिश का येलो चेतावनी जारी की गई है, जबकि गयाजी, पटना, बेगूसराय, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ने का अंदेशा है। लिहाजा, मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

End of Feed