शहर

Mausam : 24 घंटे में पानी गिरेगा मूसलाधार, गिरेगी बिजली आएगा आंधी-तूफान; IMD का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam 27 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : IMD का पूर्वानुमान है कि 27 और 28 फरवरी को पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर पड़ेगा और इस दौरान बारिश एवं बर्फबारी दर्ज की जाएगी। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के कई राज्यों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा, जिससे आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली के खतरे के बीच तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा और गर्मी महसूस की जाएगी।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में मौसम साफ है और दिन में रुखी हवाएं चलने लगी हैं, जो पतझड़ की ओर इशारा कर रही हैं। सुबह से अच्छी खासी धूप निकलने से दिन का तापमान सामान्य से अधिक है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, रात और सुबह गुलाबी सर्दी ने मौसम सुहावना बना रखा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट लेगा। इस दौरान तेज हवाएं बहेंगी और गरज चमक के साथ ऊंचे हिस्सों पर बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी व लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, दक्षिण में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में लगातार तापमान में बढोतरी दर्ज की जा रही है। बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 2 दिन अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और दिन में गर्मी बढ़ने के साथ सुबह गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को हिमालयी क्षेत्रों पर फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेगा और बादलों की आवाजाही रहेगी। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा में बर्फबारी एवं बारिश की संभावना है, जिसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों तक पहुंचने से सुबह शाम सर्दी के ग्राफ में इजाफा हो सकता है। फिलहाल, सुबह कई जिलों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। उधर, कश्मीर घाटी में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधियां होने का अनुमान है, जिसके बाद घाटी में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से शनिवार तक चमोली, उत्तराखंड, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश की गतिविधियां होंगी। इस दौरान बर्फबारी में तेजी आएगी। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने से न्यूनतम और अधिकमत तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है। उधर, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। बर्फीली जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस -15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

मुंबई में मौसम कैसा है

महाराष्ट्र में तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है, जिससे अभी से हीटवेव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि कोस्टल एरिया में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही अंतर है। ऐसे में दिन काफी गर्म है और रात में मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है। खासकर, मुंबई में मौसम सामान्य है, जो अगले कई दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। आईएमडी का कहना है कि अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले सप्ताह से इसमें बढ़ोतरी की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है और दिन में हल्की हवाएं बह रही हैं, जिससे गर्मी तो महसूस हो रही है, लेकिन हवाओं में नमी रहने से मौसम सुहावना भी है। फिलहाल, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन दिन में पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। सीपीसीबी की मानें तो हवाओं में गति बढ़ने से हवा की क्वालिटी (AQI) में कमी आएगी और पॉल्यूशन से मामूली राहत मिल सकती है। फिलहाल, एक्यूआई गिरकर 200 के करीब पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

यूपी-बिहार में मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश में सर्दी कि विदाई लगभग हो चुकी है। हालांकि, रात और सुबह के वक्त गुलाबी सर्दी का एहसास बना हुआ है। सुबह से अच्छी खासी धूप निकलने से दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि अगले सप्ताह से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य है। अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है और न्यूनतन 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है। हो सकता है आसपास के राज्यों में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो।

27 फरवरी शुक्रवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली14°C29°C
चंडीगढ़14°C27°C
जयपुर17°C30°C
भोपाल18°C31°C
मुंबई23°C29°C
लखनऊ14°C29°C
पटना15°C28°C
कोलकाता18°C30°C
देहरादून10°C21°C
शिमला6°C17°C
कश्मीर2°C2°C

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मौसम बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण सिक्किम, ओडिशा, मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में बादलों की आवाजाही है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ घंटों तक इन सभी राज्यों में बादलों की गरज चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस मौसम का असर पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों पर भी दिखाई दे सकता है।

दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत

दक्षिण भारत में प्री मानसून के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कई दिनों से बंगाल की खाड़ी में निम्म दबाव क्षेत्र बनने से दक्षिण में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है, जिसका प्रभाव तटीय राज्यों पर होने से मौसमी गतविधियां जारी हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 36 घंटों तक केरल, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इन राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर गया है।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article