कल का मौसम : बादल बरसेंगे पानी मूसलाधार, शीतलहर से पारा गिरेगा धड़ाम; भीषण कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 से 31 दिसंबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और अधिकांश भागों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से 31 दिसंबर तक लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी व बारिश से मौसम बिगड़ेगा। इधर, उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकांश राज्यों में शीतलहर चलने व घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान गिरेगा और गलन वाली सर्दी परेशान करेगी। कुहासा के प्रभाव से हवाई, रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो सकती है।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले भागों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश व बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। इस मौसम का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर भी दिखाई देगा। इधर, उत्तर भारत के लिए आईएमडी ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 दिन में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आएगी एवं पाला गिरेगा। खासकर, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भीषण कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की सर्दी महसूस की जाएगी। घने कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी। स्काईमेट के हवाले से अगले 24 घंटे दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने सामान्य जीवन को प्रभावित कर रखा है। खासकर, सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने फिरोजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, जौनपुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, बस्ती, बहराइच, गोंडा और अयोध्या समेत अधिकांश जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी रखा है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

End of Feed