झारखंड में बारिश के आसार, दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार में कड़ाके की ठंड; जानें कल का मौसम
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों को अपने चंगुल में ले लिया है। गुरुवार की सुबह दिल्ली के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। हालांकि, दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। बढ़ते तापमान और आर्द्रता के कारण कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
झारखंड में बारिश के आसार, दिल्ली एनसीआर, यूपी बिहार में कड़ाके की ठंड; जानें कल का मौसम
झारखंड में बारिश के आसार के बीच तापमान में गिरावट की संभावना
नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस
ठंड की चपेट में पंजाब और हरियाणा
राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि का अनुमान
बिहार में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ी ठंड
पुणे में तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट
कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के दिन भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही
