शहर

कल का मौसम 27 April 2025 : प्री मानसून ने मारी एंट्री! 2 दिन आंधी-तूफान-बारिश की चेतावनी; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 27 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: अगले 2 दिन तक उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम खराब रहने के आसार हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होगी। अगर, प्री मानसून के असर से बारिश होती है तो अगले 2 से 4 दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

kal ka mausam 27 april 2025

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अगले 2 दिनों के दौरान प्री मानसून के असर से मौसम में काफी बदलाव आने की संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर, यूपी के कुछ हिस्से, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और बिहार समेत कई अन्य राज्यों में आसमान पर बादल छाए रहने के साथ गरज चमक और हल्की से मध्यम बारिश होगी। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। प्री मानसून का असर होने से पश्चिम बंगाल, बिहार, और ओडिशा में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान भी घटेगा और कुछ हद तक मौसम सुहावना होगा। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी है।

शहरों के नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली23 °C41 °C
मुंबई26 °C33 °C
लखनऊ22 °C41 °C
पटना28 °C42 °C
भोपाल24 °C37 °C
जयपुर 27 °C38 °C
देहरादून17 °C34 °C
शिमला10 °C27 °C
कश्मीर3 °C16 °C

यूपी-एमपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 2 दिन मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान बुंदेलखंड के महोबा, झांसी, बांदा, चित्रकूट और इधर, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई जिलों में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कमोबेश यही हाल मध्य प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर, टीकमगढ़, सीधी और दतिया समेत कई जिलों में देखे जा सकते हैं। उधर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, बलौद बाजार और राजनांदगांव में प्री मानसून की गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इस दौरान आंधी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। आईएमडी ने भीषण गर्मी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की दोपहर से बादल छाए हुए हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगर आज बारिश होती है तो गर्मी से काफी राहत मिलेगी। कमोबेश कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जो एक हफ्ते के आंकड़े जारी किए हैं, उनके मुताबिक 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक लगातार अधिकतम पारा 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना जताई गई है। दिन के वक्त तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली में इस महीने प्रदूषण का स्तर बढ़ता घटता देखा गया। हालांकि, आगे इस पर ब्रेक लगने के आसार हैं। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 252 रहा जो खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान में अभी लू जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। हालांकि, आगामी 2 दिन में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 30 अप्रैल तक राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 और 27 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चल सकती हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा तापमान में कमी होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

झारखंड के 13 जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट'

झारखंड के 13 जिलों में रविवार से दो दिनों तक मेघगर्जन और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम में बदलाव आने पर अत्यधिक गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के कारण पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, जिससे रविवार से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। 26 और 27 अप्रैल को झारखंड के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि देखी जा सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 और 27 अप्रैल को 13 जिलों-रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में मेघगर्जन होने, ओलावृष्टि पड़ने और तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में अप्रैल से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें कर्नाटक, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस साल जून से सितंबर तक चलने वाले चार महीने के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस बार संचयी वर्षा दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) 87 सेंटीमीटर का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यानी 2025 के मानसून सीजन में लगभग 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। यह सामान्य से अधिक बारिश का संकेत है, जो कृषि और जल संसाधनों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से। - Updated

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar Author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद ... और देखें

End of Article