Kal Ka Mausam : 2 दिन बारिश होगी झमाझम, आएगा आंधी-तूफान, होगा वज्रपात; IMD का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam 26 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे ऊंचाई वाले हिस्सों पर अच्छी खासी सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27-28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी लेकर आएगा। वहीं, दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले कई दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। मार्च के शुरुआत में गर्मी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं, पहाड़ों पर अभी भी कोहरा और सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। आईएमडी ने 27-28 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे एक बार फिर से सर्दी परेशान कर सकती है। उधर बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर है, जिसके प्रभाव दक्षिण भारत के कुछ राज्यों पर है, जिससे अगले कई दिनों तक केरल, कर्नाटक एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान व बारिश जारी रहेगी। वहीं, मध्य भारत और पूर्वोत्तर में भी मौसम बदला रहेगा।

Kal Ka Mausam Update

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य और साफ है। सुबह की गुलाबी सर्दी के अलावा दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं। अब लोगों को पंखे कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को पालम में 13.7 डिग्री, लोधी रोड में 12.2 डिग्री, रिज में 14.5 डिग्री और आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल, पिछले कई दिनों से हल्की हवाएं चलने से पॉल्यूशन पर मामूली असर पड़ा है, जिससे एक्यूआई 235 के आसपास पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के अधिकांश हिस्सों पर रहेगा।

End of Feed