शहर

Kal Ka Mausam : 2 दिन बारिश होगी झमाझम, आएगा आंधी-तूफान, होगा वज्रपात; IMD का आया अलर्ट

Kal Ka Mausam 26 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे ऊंचाई वाले हिस्सों पर अच्छी खासी सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27-28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी लेकर आएगा। वहीं, दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले कई दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और दिन में गर्मी प्रतीत हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। मार्च के शुरुआत में गर्मी में बढ़ोतरी के संकेत हैं। वहीं, पहाड़ों पर अभी भी कोहरा और सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। आईएमडी ने 27-28 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की जाएगी, जिससे एक बार फिर से सर्दी परेशान कर सकती है। उधर बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर है, जिसके प्रभाव दक्षिण भारत के कुछ राज्यों पर है, जिससे अगले कई दिनों तक केरल, कर्नाटक एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान व बारिश जारी रहेगी। वहीं, मध्य भारत और पूर्वोत्तर में भी मौसम बदला रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य और साफ है। सुबह की गुलाबी सर्दी के अलावा दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं। अब लोगों को पंखे कूलर की जरूरत महसूस हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को पालम में 13.7 डिग्री, लोधी रोड में 12.2 डिग्री, रिज में 14.5 डिग्री और आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल, पिछले कई दिनों से हल्की हवाएं चलने से पॉल्यूशन पर मामूली असर पड़ा है, जिससे एक्यूआई 235 के आसपास पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के अधिकांश हिस्सों पर रहेगा।

यूपी-बिहार में गर्मी

उत्तर प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिस कारण गर्मी के संकेत हैं। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। हालांकि, सुबह ग्रामीण हिस्सों में ठंडक का एहसास हो रहा है और शाम को गुलाबी सर्दी से मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। उधर बिहार में भी मौसम के हाल सामान्य हैं। दिन में तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी महसूस हो रही है। अधिकांश जिलों में तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में मौसम में तेजी के साथ परिवर्तित हो रहा है। सुबह से सूरज के निकलने से धूप परेशान कर रही है और दिन का तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में बाड़मेर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो भीषण गर्मी के संकेत दे रहा है। वहीं, लूणकरनसर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का एहसास बना हुआ है। जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो राज्य के कई शहरों जयपुर, अजमेर, जोधपुर, अलवर, पिलानी, फलोदी, बीकानेर और चुरू में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे काफी गर्मी महसूस हो रही है। जल्द ही राज्य में हीटवेव की एंट्री के संकेत हैं।

उत्तराखंड में मौसम कैसा है

उत्तराखंड में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश का अनुमान है। खासक, हेमकुंड साहिब, उत्तरकाशी और हर्षिल वैली में पानी बरसने के संकेत हैं। पिछले 48 घंटों के दौरान रूद्रप्रयाग, केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्तरकाशी और त्रियुगीनारायण में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, पंचाकूली, पिथौरागढ़ में बर्फ गिरने से मौसम काफी सर्द रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन बाद यानी 27 और 28 फरवरी को एक बार फिर से मौसम बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क हैं, जिससे सर्दी से मामूली राहत है। फिलहाल, सुबह कोहरा छाया नजर आ रहा है।

हिमाचल प्रदेश-जम्मू-कश्मीर का मौसम

हिमाचल प्रदेश मौसम का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो मैदानी हिस्सों पर तेज हवाएं और सुबह कोहरा छाया नजर आ रहा है। हालांकि, मैदानी जिलों में तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत है, लेकिन सुबह-शाम अच्छी खासी सर्दी महसूस की जा रही है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राज्य के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे अगले दो दिन तक बारिश और बर्फबारी में तेजी आएगी। उधर, जम्मू-कश्मीर के अधिकांश ऊंचे स्थानों पर शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके असर से 28 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। इस दौरान गरज चमक के साथ बर्फीली हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। फिलहाल, घाटी में न्यूनतम तापमान 0 से 1, 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति है।

26 फरवरी गुरुवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली13°C28°C
जयपुर16°C29°C
मुंबई23°C29°C
चंडीगढ़14°C27°C
भोपाल17°C30°C
लखनऊ14°C29°C
पटना16°C28°C
कोलकाता18°C30°C
देहरादून11°C22°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर2°C11°C

दक्षिण भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव क्षेत्र का असर है। लिहाजा, पिछले कई दिनों से ये साइक्लोनिक सर्कुलेशन समूचे साउथ रीजन के मौसम को प्रभावित कर रहा है। स्काईमेट ने बताया कि 25 और 26 फरवरी तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-तूफान, गरज चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। खासकर, तमिलनाडु के तिरुवंतपुरम, पुनालूर, कोचीन, कोझिकोड, त्रिशूर समेत कई जिलों में पिछले 100 घंटे से बादल छाए हुए हैं और बारिश रिकॉर्ड की जा रही है। हालांकि, पिछले कई दिनों से मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। उधर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बादलों के छाए रहने एवं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव बना हुआ है, जिससे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की झलकियां देखने को मिल रही है। पिछले 3 दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं और बादल छाए हुए हैं। कुछ हिस्सों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे तक मौसम खराब रहेगा और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। लिहाजा, लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article