शहर

Mausam : 50 घंटे तक अटैक करेगा आंधी-तूफान, भारी बारिश के साथ होगा वज्रपात; 11 राज्यों में अलर्ट

Kal Ka Mausam 25 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 4 दिन दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी। उधर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी एवं बादलों के बरसने की संभावना व्यक्त की है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि, सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। लेकिन पहाड़ों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले कुछ घंटे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी एवं बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी को मध्य और कुछ पूर्वोत्तर के राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बारिश का अलर्ट घोषित किया है। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिन तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकांश हिस्सों पर आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि के संकेत हैं। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर से बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा। हालांकि, 25 और 26 फरवरी को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम 13 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन के दौरान धुंध छाए रहने की संभावना है। बुधवार को पालम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 12.5 डिग्री, रिज में 13.2 डिग्री, आयानगर में 12.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में कितना प्रदूषण है

दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सबसे अधिक प्रदूषण आनंद विहार में, जहां एक्यूआई 331 रहा। बवाना में 248, आशोक विहार में 252, अलीपुर में 246, और बुराड़ी क्रॉसिंग पर 242 एक्यूआई, डीटीयू में 221 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 290, सेक्टर-62 में 233 और सेक्टर-116 में 252 रहा। उधर, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 273, लोनी में 290, वसुंधरा में 278 और संजय नगर में 183 दर्ज किया गया। इस सप्ताह तेज हवाओं से प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक स्थिति में बड़े सुधार की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

राजस्थान में मौसम कैसा है?

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद भी दिन का तापमान बढ़ने लगा है और बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में इस दौरान कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई। सबसे अधिक 10.0 मिलीमीटर बारिश दौसा में हुई। आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि तापमान में 2-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का एहसास बना रहेगा।

24 फरवरी बुधवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली13°C28°C
मुंबई23°C30°C
चंडीगढ़13°C26°C
जयपुर16°C28°C
भोपाल17°C29°C
लखनऊ14°C29°C
पटना16°C28°C
कोलकाता19°C28°C
देहरादून11°C22°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर2°C12°C

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में आंशिक तौर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर दिखाई दे रहा है, जिससे ऊपरी हिस्सों पर बादलों की आवाजाही है। अधिकतम ऊंचाई वाले भागों पर बर्फबारी जारी रहने की संभावना है, जिससे मैदानी हिस्सों तक सर्दी का एहसास हो रहा है। हालांकि, अधिकांश जिलों में मौसम साफ है। उधर, उत्तराखंड में भी मौसम बदला हुआ है। पहाड़ी हिस्सों पर बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम बदला गया है और मैदानी हिस्सों तक सर्द महसूस की जा रही है। खासकर, यमुनोत्री, गंगोत्री, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली और रूद्रप्रयाग में बारिश व बर्फबारी से न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है, जिससे सर्दी का एहसास हो रहा है।

दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है, जिससे मौसमी गतिविधियां हो रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार और गुरुवार को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है और समुद्री इलाकों से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

उधर, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों पर एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे आंधी-बारिश का अलर्ट है, जिसे प्री मानसून का संकेत बताया जा रहा है है। आईएमडी ने बताया कि 25 और 26 फरवीर को भी प्री मानसूनी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान पेड़ उखड़ने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article