कल का मौसम 25 February 2025: नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा; फिर से ठिठुरने को रहें तैयार

Kal Ka Mausam, 25 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 फरवरी से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी और उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में ठंड पहले से ही जारी है, बारिश और बर्फबारी के कारण ठिठुरन और बढ़ सकती है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल बज्रपात और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में बदलाव हुआ। आज, 24 फरवरी को अंडमान निकोबार, उत्तर-पूर्वी भारत, ओडिशा और तटीय कर्नाटक में वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

Kal Ka Mausam, 25 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल यानी मंगलवार 25 फरवरी से उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी का नया दौर देखने को मिलेगा। विशेषतौर पर 25 से 28 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश और 27-28 फरवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में पहले ही ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश और बर्फबारी के नए दौर से ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।

Kal ka Mausam 25th February.

आ रहा है नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, भारी बारिश और बर्फबारी होगी

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल बज्रपात और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला। ओडिशा में वज्रपात के साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिली। उत्तर-पूर्वी भारत के सभी राज्यों में वज्रपात, तेजव हवाएं और धूल-भरी आंधी देखने को मिली है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में कल यानी रविवार 23 फरवरी को कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे एक बार फिर लोगों को ठंड का एहसास हुआ।

End of Feed