गर्मी-लू के बीच मानसून की एंट्री! 24 घंटे में 15 राज्यों में आंधी-बारिश; जानें कैसा रहेगा कल मौसम

अगले कई दिनों तक गर्मी और लू के बीच बादलों के बरसने से मौसम में मामूली तब्दीली की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ घंटे तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना व्यक्त है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है। उधर, दक्षिण भारत के साथ पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र में तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Aaj Kal ka Mausam

आज-कल का मौसम

देशभर में गर्मी और लू के कहर ने सिरदर्द बढ़ा रखा है। खासकर, उत्तर और मध्य भारत में तापमान का बढ़ता ग्राफ चिंता का सबब बनता जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने वीकेंड पर भीषण गर्मी के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही और धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है, जबकि यूपी और एमपी समेत सभी राज्यों में अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच हीटवेव का असर बरकरार रहेगा। इधर, पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसके असर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय हिस्सों पर बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी है। स्काईमेट ने पश्चिमी घाट के हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और गोवा में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, अरब सागर, अंडमान और निकोबार, बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के बाद तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिखाई दे सकता है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह अचानक बदले मौसम से गर्मी से त्वरित राहत मिली। हालांकि, दोपहर चढ़ते ही सूरज की तपिश ने फिर से परेशान किया, लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी या हल्की बौछारें मौसम का मिजाज बदल सकती हैं। इन सबके बीच अगले 5 दिन तक लू का अलर्ट भी जारी है। आईएमडी की मानें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास की संभावना है। अगर, बात पॉल्यूशन की करें तो एक्यूआई 200 के आसपास है।

End of Feed