शहर

कल का मौसम 24 May 2025: वीकेंड पर मूसलाधार बारिश की रहेगी मार, आंधी-तूफान से सावधान; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 24 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: प्रचंड गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। आईएमडी की मानें तो अगले 2 दिन दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में धूल भरी तेज हवाओं के साथ बौछारें मौसम सुहावना कर सकती हैं। उधर, दक्षिणी और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है तो अगले 2 से 3 दिन के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून भी केरल में दस्तक देने वाला है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मौसमी गतिविधियां होने से थोड़ी राहत महसूस हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिन धूल भरी आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान हल्की हवाएं बहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और बिहार में भी धूल भरी आंधी-तूफान दस्तक दे सकती है और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। कमोबेश यही हालात छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी देखने को मिलेंगे। यहां भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जबकि गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू परेशान करती रहेगी। आईएमडी की मानें तो अगले 2 से 3 दिन के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पर एंट्री ले सकता है।

यहाँ देखिए जानिए कल कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली28 °C37 °C
मुंबई28 °C32 °C
जयपुर 31 °C41 °C
भोपाल 26 °C34 °C
लखनऊ27 °C36 °C
चेन्नई29 °C36 °C
बेंगलुरु22 °C27 °C
हैदराबाद24 °C31 °C
पटना27 °C34 °C
शिमला16 °C26 °C
देहरादून22 °C32 °C
कश्मीर 10 °C19 °C

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी के साथ बदल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन तक तेज हवाओं यानी आंधी तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। 26 मई तक राजधानी लखनऊ समेत कई सीमावर्ती जिलों समेत कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, सीतापुर, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और हरदोई में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तूफान के आसार जताए जा रहे हैं। 21 मई की रात प्रदेश में आंधी-तूफ़ान, तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से 50 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश के 21 जिलों में प्राकृतिक आपदा से हुई ये मौतें बुधवार देर शाम से गुरुवार शाम तक हुई हैं।

बारिश

बारिश

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों हुई भीषण बारिश और आंधी-तूफान से गर्मी के तेवर ढीले पड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने अगले 2 दिन के लिए गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। हालांकि, अगले 24 से 36 घंटे के दौरान 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सुधार देखा जा रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 96 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

मानसून

मानसून

कल बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आईएमडी ने 25 से 26 मई तक पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के 38 जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश के साथ ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की बात कही है। इस दौरान पटना, जहानाबाद, शेखपुर, नवादा, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, बांका, बेगूसराय, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की अपील की है।

कल राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच कई जगह हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक वर्षा शाहपुरा (भीलवाड़ा) में 30 मिलीमीटर दर्ज की गई। राजस्थान में अधिकतर भागों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 47.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। राज्य में भीषण गर्मी और लू का दौर अभी जारी रहने की संभावना है।
बारिश

बारिश

कल ओडिशा में भारी बारिश

ओडिशा के कई जिलों में गुरुवार देर रात भारी बारिश हुई। इस कारण गुरुवार कई सड़कें और रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर शहर के कुछ हिस्सों में लोगों को घुटनों तक पानी में चलना पड़ा। कई जगहों पर पानी सीने तक भर गया। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक असम के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस मौसमी घटनाक्रम के कारण देश के पूर्वी भागों में भारी बारिश होने की संभावना है।

कल झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड में अगले कुछ दिन तेज हवाओं के साथ आंधी आने और वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक अधिकतम तापमान सामान्य से कम 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। यहां मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि पूरे राज्य में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। इस सप्ताह गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। आईएमडी ने 30 मई से 5 जून तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और रांची में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गरज के साथ बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवा चलने संबंधी ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article