मौसम 23 February 2026 : आंधी-तूफान, बारिश करेगी अटैक, फरवरी में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड! 4 दिन IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 23 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ों पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों पर बारिश एंव बर्फबारी हो सकती है। उधर, मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 4 दिन तक आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर भारत में फरवरी में ही गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देश के पूर्वी और दक्षिणी भाग एक बार फिर बारिश की गिरफ्त में आने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 फरवरी से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी है और कहीं-कहीं तूफानी हवाओं के साथ छिटपुट बारिश जारी है। इस दौरान आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का खतरा जताया गया है। फिलहाल, पिछले कई दिनों से आंधीनुमा हवाओं के बीच तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भागों पर बादल बरस रहे हैं। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बादल छाएंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी मौसम को खराब करेगी, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है और लोगों को सर्दी महसूस होगी। वहीं, समूचे उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि, अभी सुबह और रात में गुलाबी सर्दी का एहसास होता रहेगा।

Mausam Kal Update

कल का मौसम

मध्य प्रदेश का मौसम कैसा है

मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी के कारण अगले कुछ घंटों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है फरवरी माह में चौथी बार बारिश के संकेत मिल रहे हैं। खासकर, डिंडौरी समेत 7 जिलों में आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज पानी गिरने का अनुमान है। हलाांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान 15 से अधिक जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे मौसम काफी सुहावना होगा। हालांकि, राज्य में गर्मी की दस्तक हो गई है।

End of Feed