कल का मौसम 22 मई 2025: कहीं गरजेंगे बादल-कहीं तपाएगी लू, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; पहाड़ों में गिरेंगे ओले

कल का मौसम 22 May 2025: मौसम विभाग ने कल दिल्ली, यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। गुजरात और महाराष्ट्र में कल भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जगहों पर लू की चेतावनी भी जारी की गई है। देश में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानें:

Kal Ka Mausam, 22 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देश में इन दिनों अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिन में सूरज आग बरसा रहा है। वहीं रात में भी गर्मी से चैन नहीं पड़ रहा है। हालांकि कई राज्यों में मौसम अब करवट बदल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। साथ ही वज्रपात और आंधी-तूफान भी कुछ जगहों पर देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ों पर भी तेज हवाओं संग बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू की मार भी झेलेंगे। आइए जानते हैं कि कल देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है:

kal ka mausam

कल का मौसम

दिल्ली में कल बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कल बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ही धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कल हीटवेव और वॉर्म नाइट का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

End of Feed