शहर

मौसम 22 February 2026 : बादल दिखाएंगे रौद्र रूप, आंधी-तूफान संग बारिश होगी खूब; 9 राज्यों में IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 22 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : उत्तर भारत में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ने की संभावना है। उधर, पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आईएमडी की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 22 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से फिर से बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। इस मौसम का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर दिखाई दे सकता है। उधर, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले 5 दिन यानी 120 घंटे तक रुक-रुक कर आंधी-तूफान बारिश का बड़ा अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : देशभर के अलग-अलग रीजन में मौसम के रंग अलग हैं। अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। अनुमान है कि होली तक सूरज तपिश बढ़ाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन तक उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पहाड़ों पर अगले कुछ घंटों बाद फिर से एक नये वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने का पूर्वानुमान है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बारिश होने की संभावना है। 22 से 26 फरवरी तक तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसम खराब होने की संभावना है। इस दौरान आंधी तूफान की चेतावनी हैं। वहीं, दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के बने रहने से केरल और तमिलनाडु में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कुछ बादल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों पर नजर आ सकते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में धूप खिली रहने से न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 28.4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। फिलहाल, दिन में गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे अब पॉल्यूशन के लेवल पर कमी आने के संकेत हैं। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ’एक्यूआई’ को ’अच्छा’, 51 से 100 के बीच ’संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ’मध्यम’, 201 से 300 के बीच ’खराब’, 301 से 400 के बीच ’बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ’गंभीर’ माना जाता है।

22 फरवरी रविवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली14°C27°C
चंडीगढ़13°C26°C
जयपुर15°C26°C
भोपाल17°C28°C
मुंबई24°C32°C
कोलकाता19°C32°C
लखनऊ15°C29°C
पटना16°C30°C
देहरादून11°C22°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर2°C11°C

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान के पिछले दिनों हुई बारिश के कारण बदले मौसम के बाद अब हालात पहले जैसे हैं। अनेक इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है, जहां बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह तक के चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री, फलोदी में 31.4 डिग्री, जालोर में 31.2 डिग्री, जोधपुर में 31 डिग्री, व जैसलमेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर में 9.4 डिग्री रहा, जिससे दिन काफी गर्म महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि, सुबह और शाम गुलाबी ठंडक से सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में रविवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा और मनाली समेत कई ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में अच्छी बर्फ गिरने से कड़ाके की ठंडक का एहसास होगा। शिमला समेत कई जिलों में अभी से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उधर, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश एवं बर्फबारी मौसम को फिर से बदल सकती है। इस दौरान घाटी के कुछ हिस्सों पर न्यूनतम तापमान माइनस की श्रेणी में रहने की संभावना है।

यूपी का मौसम

यूपी-बिहार में मौसम सामान्य है, लेकिन दिन में धूप निकलने से मौसम काफी गर्म प्रतीत हो रहा है। अगले कुछ दिन तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का एहसास होगा। उधर, बिहार में 22 फरवरी हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

उत्तराखंड के मौसम कैसा है

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के अंदर एक नया वेस्टर्न फिर से उत्तराखंड के मौसम को प्रभावित करेगा, जिससे रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ ऊंचाई वाले हिस्सों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी से तापमान में फिर से मामूली कमी आ सकती है, जिससे सर्दी के बढ़ने के आसार हैं। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी का सिलसिला अभी जारी रहेगा, जिससे वहां तापमान माइनस से कई डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की उम्मीद है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रहने से मौसम सामान्य रहेगा।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि दक्षिण भारत में अगले 5 से 6 दिन तक मौसम का रुख बदला रहेगा। खासकर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आंधी-तूफान और बारिश से मौसम काफी प्रभावित रहेगा। 22 फरवरी से तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का अलर्ट है, जो अगले 120 घंटे तक रुक-रुक कर जारी रहेगी। इसे प्री मानसून का संकेत माना जा रहा है। फिलहाल, अगले सप्ताह तक लगातार त्रिशूर, अलाप्पुझा, तूतीकोरिन, पंबन, कोट्टायन, कोचीन, अतिरामपट्टिनन तिरुवंतपुरम, पलक्कड़, टोंडी और पलायनकोट्टई में वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

कहां गर्मी पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

क्या है सनबर्न

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article