Kal Ka Mausam: मानसून दिखाएगा तेवर! पहाड़ों से मैदानों तक भारी बारिश का बरपेगा कहर, कई राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 21 July 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: देशभर में मानसून की गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं और मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। ऐसे में आइए जानें कल और आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

Kal Ka Mausam 21 July 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है, जबकि पर्वतीय राज्यों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 21 जुलाई 2026

बात अगर वेदर सिस्टम की करें तो मानसून की द्रोणिका (Monsoon Trough) इस समय अपने सामान्य स्थान पर स्थित है। इसके अलावा पंजाब और आसपास के क्षेत्रों, दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग, उत्तर झारखंड से सटे बिहार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तथा मध्य असम एवं नागालैंड के आसपास निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बने हुए हैं। वहीं उत्तर झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से त्रिपुरा तक एक ट्रफ फैली हुई है। दूसरी ओर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जहां से उत्तर-पूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ विस्तारित है। इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहने और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

End of Feed