शहर

Kal Ka Mausam : 22 फरवरी को आएगा आंधी-तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि-वज्रपात का पूर्वानुमान; 5 राज्यों में अलर्ट

Kal Ka Mausam 21 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग के मुताबिक, 22 फरवरी तक छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना में एक तेज तूफान के साथ झमाझम बारिश की संभावना हो रही है। इस मौसम का असर रहने से ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा हो सकता है। वहीं, अगले 2 दिन तक दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि, अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौसम को बदलेगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो गया है। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बारिश करने के बाद बादल आगे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और तेलंगाना की ओर बढ़ गए हैं। लिहाजा मौसम विभाग ने तेज हवाओं, आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के खतरे के बीच अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। उधर, दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 22 फरवरी तक तमिलनाडु और केरल में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। खासकर, समुद्री इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, 26 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे भागों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में मौसम साफ हो गया है और सुबह से धूप खिलने से एक बार फिर से तापमान में बढोतरी होने की संभावना है। आईएमडी का मानना है कि एक सप्ताह बाद फिर से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिसका आंशिक असर उत्तर भारत के कुछ राज्यों पर पड़ सकता है। आईएमडी ने यूपी में सुबह हल्की कोहरा और गुलाबी से थोड़ी अधिक सर्दी पड़ने की बात कही है। फिलहाल, सर्दी से बचाव की जरूरत रहेगी। अगले 2 से 4 दिन में पारा चढ़ने से दिन में गर्मी के संकेत मिलने लगेंगे।

21 फरवरी शनिवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली13°C27°C
चंडीगढ़12°C26°C
जयपुर14°C26°C
भोपाल17°C26°C
मुंबई23°C29°C
लखनऊ15°C29°C
पटना18°C29°C
कोलकाता19°C32°C
देहरादून11°C22°C
शिमला7°C17°C
कश्मीर2°C12°C

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है, लेकिन रात में पारा थोड़ा कम हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश का असर मौसम में दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि, अभी भी एक्यूआई 200 के आसपास यानी खराब श्रेणी में है। समीर ऐप के अनुसार, 19 स्टेशन ने वायु गुणवत्ता ’खराब’ श्रेणी में दर्ज की। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ’अच्छा’, 51 से 100 ’संतोषजनक’, 101 से 200 ’मध्यम’, 201 से 300 ’खराब’, 301 से 400 ’बहुत खराब’ और 401 से 500 ’गंभीर’ माना जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

राजस्थान का कल मौसम

राजस्थान में पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बारिश के कारण गिरे तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल, मौसम शुष्क है तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अधिकतम तापमान बाड़मेर एवं फलौदी में 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल, कोई मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान नहीं है, लेकिन सुबह और शाम गुलाबी सर्दी जारी रहेगी। कमोबेश ऐसा ही मौसम मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों पर है।

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दक्षिण के समुद्री इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है। खासकर, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी रखा गया है। जिन जिलों में मौसमी गतिविधियां जारी हैं वो तमिलनाडु और केरल के तिरुवंतपुरम, पलक्कड़, अलाप्पुझा, तूतीकोरिन, पंबन, टोंडी, पलायनकोट्टई, त्रिशूर, कोट्टायन, कोचीन, अतिरामपट्टिनन शामिल हैं। यहां अगले 2 दिन तक गरज चमक के साथ वज्रपात होने का खतरा बताया गया है। 22 फरवरी से तेलंगाना के कुछ हिस्सों पर मौसम बदलेगा और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

पहाड़ों से पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ है। लिहाजा दिन में धूप निकल रही है,जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। हिमालयी क्षेत्रों को छोड़ दें तो मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य है। हालांकि, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुकुरसेमी, मनाली और चंबा समेत कई ऊंचे भागों में बर्फबारी जारी है, जिससे वहां का तापमान माइनस की श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह 23 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से आ सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

उत्तराखंड में मौसम कैसा है

उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद मौसम साफ है, लेकिन 22 से 24 फरवरी के बीच फिर से मौसम बदलने की संभावना है, जिसके प्रभाव से रूद्र प्रयाग, चमोली, बागेश्ववर, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी से तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को कोल्ड डे की फीलिंग हो रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ है और तापमान सामान्य है, जिससे लोगों को पसीने छूटने लगे हैं। उधर, कश्मीर की घाटियां अभी बर्फ से ढकी हैं और लोगों को सिहरन वाली सर्दी महसूस हो रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article