मौसम के लिहाज से यह सप्ताह भारी रहने वाला है। देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन कुछ राज्यों में बादल बरसते नजर आ सकते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटे तक पूर्वोत्तर में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा, जिसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों पर गरज-चमक के साथ भारी आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान हवाओं की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे और आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि का खतरा रहेगा। उधर, दक्षिण भारत में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच कुछ तटीय भागों पर मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। अगले 2 दिन तक महाराष्ट्र और गुजरात के कई जिलों में धूल भरी आंधी-बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहा है, लेकिन 24 अप्रैल से एक बारिश रफ्तार पकड़ेगा और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर ओले गिरने, बर्फबारी और बारिश से मौसम प्रभावित रहेगा। हालांकि, समूचे उत्तर भारत में अधिकतम तापमान बढ़ने और गर्मी-लू का अलर्ट जारी है।
मौसम आज-कल
बिहार में मौसम का हाल
बिहार में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं और सूरज की तपिश काफी तेज है। सुबह 7 बजे के बाद आसमान से सूरज आग बरसा रहा है और दोपहर होते-होते लू की गति बढ़ जाती है। ये आलम अप्रैल महीने में हैं, जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगले 2 दिन में पारा और बढ़ सकता है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के लोगों को अगले कुछ दिन तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बुंदेलखंड के बांदा और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब है। राज्य के कई हिस्सों पर लू का अलर्ट घोषित है। आईएमडी की मानें तो आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, सुलतानपुर, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर और हरदोई समेत कई शहरों में पारा सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ऊपर है। आगामी दिनों में हवाओं की गति तेज होगी और दिन के साथ रात में भी गर्मी सताएगी। लिहाजा, लोगों को अब दिन के साथ रात में भी सावधान रहने की आवश्कता है। फिलहाल, राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों धूप-छांव का खेल जारी है। हालांकि, तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है और अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। इस सप्ताह तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल, प्रदूषण से ज्यादा राहत नहीं है और एक्यूआई 200 के आसपास बना हुआ है। सीपीसीबी के मुताबिक हवा की गुणवत्ता (AQI) मध्यम क। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
राजस्थान में मौसम आज-कल
राजस्थान में लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए सिरदर्दी बनता जा रहा है। खासकर, बॉर्डर एरिया में लू और तेज हवाओं के कारण हीटवेव का अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आईएमडी के मुताबिक, राज्य के कुछ हिस्सों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री को तापमान क्रॉस कर गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल किसी प्रकार के मौसमी गतिविधि को लेकर अलर्ट नहीं घोषित किया गया है।
हरियाणा में मौसम कैसा है
हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य है। हालांकि, रोहतक में 42 डिग्री सेल्सियस को पारा पार कर गया है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि इस सप्ताह के अंत तक इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। फिलहाल, राज्य में बारिश की गतिविधियां नहीं होने का अनुमान है। उधर, पंजाब में भी गर्मी का सितम बढ़ने के आसार हैं।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय भागों पर मौसम का मिजाज नर्म है। पिछले 3 दिन में आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में कमी आई, लेकिन मैदानी हिस्सों पर लगातार पारा चढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे के दौरान कुछ हिस्सों चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी, रूद्रप्रयाग और देहरादून में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रह सकता है। आईएमडी के मुताबिक, 24 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके बाद बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल
हिमाचल प्रदेश में मौसम काफी सुहावना है। कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिस कारण आंधी-बारिश, बर्फाबारी और ओलावृष्टि की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं, जिससे पहाड़ी हिस्सों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा है और लोगों को सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ी हिस्सों पर बारिश का अनुमान है। हालांकि, अगले 3 दिन मौसम साफ रह सकता है, लेकिन 24 अप्रैल से एक नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके बाद मौसमी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। आईएमडी का मानना है कि विक्षोभ के कारण सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान है,
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा है
जम्मू-कश्मीर के घाटी इलाकों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि घाटी के मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी गरज-चमक के साथ पानी गिरा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि और बर्फबारी हुई, जिससे कई डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा। वहीं, बर्फबारी के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-करगिल रोज और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गईं। हालांकि, शुक्रवार से एक एक नए विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे मौसमी गतिविधियों में तेज आ सकती हैं।
महाराष्ट्र का मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के ऊपर एक एंटीसाइक्लोन क्षेत्र बना हुआ है, जिससे महाराष्ट्र के गुलमर्गा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया है। हालांकि, अगले 2 दिन बाद प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। महाराष्ट्र के मौसम कैसा रहेगा, इसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट घोषित किया है। राज्य के कुछ भागों में मंगलवार और बुधवार को बारिश हो सकती है। उधर, सौराष्ट्र और गुजरात के कुछ भागों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने सूरत, भावनगर, कांडला, अमरेली, जूनागढ़, वलसाड़, वापी, गांधीनगर, वड़ोदरा और अहमदाबाग में 23 अप्रैल तक मौसमी गतिविधियां गर्मी पर असर डाल सकती हैं।
21 अप्रैल (मंगलवार) का तापमान
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 23°C | 40°C |
| मुंबई | 27°C | 32°C |
| चंडीगढ़ | 23°C | 37°C |
| चेन्नई | 27°C | 34°C |
| बेंगलुरु | 22°C | 36°C |
| कोलकाता | 27°C | 37°C |
| रांची | 25°C | 38°C |
| पटना | 26°C | 40°C |
| लखनऊ | 27°C | 41°C |
| भोपाल | 26°C | 38°C |
| राजस्थान | 24°C | 39°C |
| देहरादून | 17°C | 20°C |
| शिमला | 14°C | 27°C |
| कश्मीर | 7°C | 17°C |
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में सोमवार से लेकर रविवार तक खराब मौसम का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग का मानना है कि एक मौसमी तंत्र सक्रिय है, जो असम, अरुणाचल, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। इस दौरान 70 की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिससे पेड़ इत्यादि उखड़ने का खतरा रहेगा। पिछले कई दिनों से जारी मौसमी गतिविधियों के कारण मौसम काफी सुहावना है। हालांकि, ओडिशा समेत झारखंड और छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 22 अप्रैल के बीच असम के डिब्रूगढ़, तिनसुखिया, लखीमपुर, शिवसागर, जोराहट, इटानगर, गोलाघाट और पासीघाट में बारिश के कारण गर्मी से राहत रहेगी। 24 से मौसम में और तेजी आने की संभावना है।
गर्मी कहां पड़ रही
देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।
हीटवेव क्या है?
मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
सनबर्न क्या होता है?
गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।
कब आएगा मानसून?
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्री मानसून जल्द ही दस्तक देख सकता है। हालांकि, जून महीने के दौरान मानसून एंट्री दे सकता है, लेकिन गति थोड़ी धीमी रहेगी और अत्यधिक बारिश की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि जून में उत्तर पश्चिम भारत में भीषण लू और गर्म हवाएं चलेंगी, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तीव्र मानसून के आगे बढ़ने के आसार रहेंगे। हालांकि, मानसून सामान्य से कम रहेगा। उत्तर भारत में कम बल्कि पूर्वोत्तर भारत बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में बेहतर बारिश को होने की उम्मीद है।
