Kal Ka Mausam: सितंबर के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिणी राज्यों तक बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें; IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam 2 September 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: देश के कई हिस्सों में सितंबर की शुरुआत बारिश और बदले मौसम के साथ हो रही है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Kal Ka Mausam 2 September 2026: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते बारिश का दायरा बढ़ने वाला है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर परेशानी बढ़ा सकता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक अगले कई दिनों के मौसम को लेकर IMD ने अहम पूर्वानुमान जारी किया है। बात अगर वेदर सिस्टम की करें तो मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर में है, जबकि इसका पूर्वी सिरा सामान्य स्थिति के आसपास बना हुआ है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम 2 सितंबर 2026

वहीं, कल गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र (Well-Marked Low-Pressure Area) अब आज सुबह 8:30 बजे गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा, झारखंड तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी ओडिशा और झारखंड से गुजरने की संभावना है। इसके अलावा, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर इस निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) से लेकर उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। वहीं, मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर दक्षिण गुजरात से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक अन्य ट्रफ सक्रिय है। ये दोनों मौसम प्रणालियां आने वाले समय में कई इलाकों में बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर सकती हैं।

End of Feed