18-19 अप्रैल को मौसम रहेगा भारी, 15 राज्यों में आंधी-बवंडर, बारिश-ओलावृष्टि; लू-वज्रपात की बड़ी चेतावनी

अगले 24 से 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी साबित होने वाले हैं। दक्षिण भारत में लू हीटवेव के बीच पश्चिमी घाट में आंधी-बारिश का अलर्ट है। समूचे पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तराखंड में आंशिक, तो हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हल्की बर्फबारी के साथ बारिश एंव ओलावृष्टि का खतरा जताया है। इधर, उत्तर भारत के चार राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। हालांकि, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी रहेगी।

देश के आधे हिस्से पर मौसम बदलने वाला है। अगले 3 दिन तक कई इलाकों में गर्मी और लू (Heatwave) से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता से आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के आसार बन रहे हैं। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। अनुमान है कि शुक्रवार की देर शाम से मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और बौछारें पड़ेंगी, जिससे मौसम सुहावना होगा। हालांकि, बिहार और यूपी में तेज गर्मी और लू की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने रविवार तक पहाड़ों पर विक्षोभ का प्रभाव रहने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी रखा है। इसी बीच स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के सात राज्यों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। 17 से 19 अप्रैल के बीच 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आंधी-बवंडर चलने और वज्रपात का खतरा जताते हुए मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उधर, दक्षिण भारत में हीटवेव के बीच केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Mausam Aaj Kal

मौसम आज-कल

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में अप्रैल में जेठ महीने के तरह गर्मी महसूस हो रही है। राज्य के बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। फिलहाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही जारी है और हल्की बूंदाबांदी का अंदेशा है, लेकिन राज्य के अधिकांश भागों पर तेज गर्मी हवाएं यानी लू चल रही है। आईएमडी की मानें तो 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है। इसके बाद एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों पर आसमान पर बादल छाए नजर आ सकते हैं और कई हिस्सों पर गरज के साथ आंधी परेशान कर सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

End of Feed