शहर

18-19 अप्रैल को मौसम रहेगा भारी, 15 राज्यों में आंधी-बवंडर, बारिश-ओलावृष्टि; लू-वज्रपात की बड़ी चेतावनी

अगले 24 से 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी साबित होने वाले हैं। दक्षिण भारत में लू हीटवेव के बीच पश्चिमी घाट में आंधी-बारिश का अलर्ट है। समूचे पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। आईएमडी ने एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तराखंड में आंशिक, तो हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हल्की बर्फबारी के साथ बारिश एंव ओलावृष्टि का खतरा जताया है। इधर, उत्तर भारत के चार राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने की संभावना है। हालांकि, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी रहेगी।

Image

मौसम आज-कल

देश के आधे हिस्से पर मौसम बदलने वाला है। अगले 3 दिन तक कई इलाकों में गर्मी और लू (Heatwave) से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता से आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के आसार बन रहे हैं। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी है। अनुमान है कि शुक्रवार की देर शाम से मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और बौछारें पड़ेंगी, जिससे मौसम सुहावना होगा। हालांकि, बिहार और यूपी में तेज गर्मी और लू की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने रविवार तक पहाड़ों पर विक्षोभ का प्रभाव रहने से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे भागों पर बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी रखा है। इसी बीच स्काईमेट ने पूर्वोत्तर के सात राज्यों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। 17 से 19 अप्रैल के बीच 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार आंधी-बवंडर चलने और वज्रपात का खतरा जताते हुए मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। उधर, दक्षिण भारत में हीटवेव के बीच केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में अप्रैल में जेठ महीने के तरह गर्मी महसूस हो रही है। राज्य के बुंदेलखंड के झांसी और बांदा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सितम झेलना पड़ रहा है। फिलहाल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही जारी है और हल्की बूंदाबांदी का अंदेशा है, लेकिन राज्य के अधिकांश भागों पर तेज गर्मी हवाएं यानी लू चल रही है। आईएमडी की मानें तो 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 2 दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच सकता है। इसके बाद एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों पर आसमान पर बादल छाए नजर आ सकते हैं और कई हिस्सों पर गरज के साथ आंधी परेशान कर सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

बिहार में बारिश होगी क्या

बिहार में मौसम बेहद गर्म है और तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लगातार बढ़ते तापमान के बीच राज्य के कुछ भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर हो सकता है। अगले 40 घंटे के दौरान मौसम में मामूली बदलाव हो सकता है और कई जिलों में बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश से मौसम बदल सकता है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम कैसा है

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती गर्मी पर बादलों ने ब्रेक लगा दी है। शुक्रवार सुबह से समूचे एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से त्वरित राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मेघ गर्जन, आंधी और हल्की बूंदाबांदी या बारिश से मौसम बदल सकता है। आईएमडी ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया, लेकिन हवा और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। सीपीसीबी के मुताबिक, बारिश की गतिविधियां होने से हवा की क्वालिटी में सुधार होगा और एक्यूआई बेहतर होगी, जिससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।

राजस्थान में बारिश होगी क्या?

राजस्थान के पश्चिमी हिस्से पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) का प्रभाव है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों पर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर समेत कुछ अन्य हिस्सों पर गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक झुंझनू, चुरू, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अलवर में रुक-रुक कर धूल भरी तेज हवाएं और बादलों के बरसने के अंदेशा जताया गया है। हालांकि, जयपुर के आसपास भी बादलों का डेरा है, लेकिन बड़े मौसमी गतिविधि को लेकर कोई संभावना नहीं है। आईएमडी ने बताया कि कुछ हिस्सों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने के आसार हैं। वहीं, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा में मौसम

हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बना हुआ है, जिसके असर से शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला और कुछ जिलों में घने बादल छाए नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के करीब 10 जिलों में आंधी-बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट आई और मौसम काफी सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। खासकर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, दादरी, चरखी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, पानीपत और सोनीपत में बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है।

पंजाब में बारिश की संभावना

पंजाब में मौसम पूरी तरह बदल गया है। लगातार बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा और लोगों को गर्मी से त्वरित राहत मिली। आईएमडी की मानें गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसर, बठिंडा, फाजिल्का और मानसा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और झमाझम का अलर्ट घोषित है। लगातार 19 अप्रैल तक मौसम में बदलाव से से गर्मी से राहत रहेगी।

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड के अधिकांश भागों पर धूप खिली रहेगी, लेकिन कुछ ऊंचाई वाले भागों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आंशिक असर हो सकता है, जिससे प्रभाव से मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, टिहरी, देहरादून, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 30 से 40 की रफ्तार वाली हवाएं और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। ये गतिविधियां अगले 48 घंटे तक तापमान पर प्रभाव डालेंगी। हालांकि, मैदानी हिस्से शुष्क रहेंगे और लोगों को गर्मी महसूस होगी।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊंचाई वाले स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से अगले 3 दिन तक तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां हो सकती हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। आईएमडी की मानें तो शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी समेत कुछ अन्य हिस्सों पर अंधड़ और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों पर येलो अलर्ट जारी रखा गया है, जिससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा और कई स्थानों पर सर्दी महसूस होगी।

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू-कश्मीर में अगले 17 से 19 अप्रैल तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसका अधिकांश असर घाटी क्षेत्रों पर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि ऊपरी भागों पर बर्फबारी और निचले हिस्सों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों पर ओले गिरने का खतरा रहेगा। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। हालांकि, जम्मू इलाके में लू और गर्म हवाओं से हालत खराब हो रही है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मौसम के लिहाज से अगले 72 घंटे भारी रहने वाले हैं। स्काईमेट का पूर्वानुमान है कि एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बवंडर और आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। ये मौसमी गतिविधियां होने से पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों पर तापमान सामान्य रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। हालांकि, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भीषण लू चलने का अलर्ट है।

पश्चिमी घाट में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के अधिकांश राज्य भीषण गर्मी और लू से झुलसेंगे, लेकिन केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय भागों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां होने से मौसम बदल सकता है। उधर, पश्चिमी घाट हिस्सों में तेज गर्मी के बीच महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले 24 के बाद आंधी-बारिश का अलर्ट है। आईएमडी ने गुजरात के कई भागों पर मौसम के करवट लेने की संभावना जताई है। 19 से 23 अप्रैल के बीच सौराष्ट्र में भावनगर, कांडला, महुआ, वेरावल, जूनागढ़, अमरेली, सूरत, वापी, वलसाड, अहमदाबाद, भरूच, गांधीनगर, आणंद, गांधीनगर, सुरेन्द्र नगर में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल, राज्य में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन मौसमी गतिविधियां होने से तापमान में कमी आ सकती है।

18 अप्रैल (शनिवार) का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली22°C35°C
मुंबई26°C31°C
चेन्नई27°C34°C
बेंगलुरु22°C36°C
कोलकाता27°C35°C
रांची23°C36°C
भोपाल27°C39°C
जयपुर24°C38°C
चंडीगढ़20°C32°C
पटना°C°C
लखनऊ°C°C
देहरादून°C°C
शिमला°C°C
कश्मीर°C°C

हीटवेव क्या है?

मार्च की शुरुआत से ही अधिकांश राज्यों में तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 4 दिन में तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला में दिन का तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अगले 10 दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

गर्मी कहां पड़ रही

देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सर्द है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

FAQs

कब आएगा मानसून

? मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्री मानसून जल्द ही दस्तक देख सकता है। हालांकि, जून महीने के दौरान मानसून एंट्री दे सकता है, लेकिन गति थोड़ी धीमी रहेगी और अत्यधिक बारिश की संभावना नहीं है। माना जा रहा है कि जून में उत्तर पश्चिम भारत में भीषण लू और गर्म हवाएं चलेंगी, लेकिन दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तीव्र मानसून के आगे बढ़ने के आसार रहेंगे। हालांकि, मानसून सामान्य से कम रहेगा। उत्तर भारत में कम बल्कि पूर्वोत्तर भारत बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में बेहतर बारिश को होने की उम्मीद है।

मानसून 2026 में कितनी बारिश होगी?

पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article