शहर

कल का मौसम : 4 दिन झमाझम बारिश का पूर्वानुमान, बर्फीली हवाएं-कोहरा गिराएगा तापमान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 17 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पहाड़ों पर नये पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के दस्तक देते ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3 दिन तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड के बीच मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। उत्तर भारतीय राज्यों में भी 18 और 19 जनवरी को बारिश (Rain) का अलर्ट जारी किया गया है और हवाओं की दिशा में परिवर्तन से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़त से सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। उधर, दक्षिण भारत के एक-दो राज्यों में भी बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी हुई है।

Kal Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में तेज पछुआ हवाओं ने एक बार फिर से सर्दी का मीटर बढ़ा दिया है। दिन भर पश्चिम से पूरब की ओर बह रहीं सर्द हवाओं के असर से धूप भी बेअसर साबित हो रही है। इन सब के बीच मौसम विभाग ने 18 से 20 जनवरी तक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी या बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान दिल्ली से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक शीतलहर व घने से अति घने कोहरे की स्थिति बने रहने से कोल्ड डे का एहसास होगा। आईएमडी ने अगले 3 दिन तक लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है एवं कोहरे से पहाड़ी व मैदानी इलाके पटे नजर आएंगे, जिससे यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। स्काईमेट ने ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तेज शीतलहर व कोहरे के कारण आम जनजीवन पर बुरा असर होगा। वहीं, दक्षिण भारत के एक-दो राज्यों में बारिश का अनुमान है।

हरियाणा का मौसम कैसा है?

पहाड़ियों की ओर से आ रहीं तेज बर्फीली हवाओं के असर से हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का कहर जारी है। अधिकांश जिलों में शीतलहर और घने से अति घने कोहरे के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। विबिजिलिटी गिरने से गाड़ियों की रफ्तार बेहद कम है। मौसम विभाग की मानें तो भिवानी सबसे ठंडा स्थान है, जहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अगले 24 घंटे के दौरान अंबाला में 5.5 डिग्री, नारनौल में 2 डिग्री, हिसार में 2 डिग्री, करनाल में 6 डिग्री, गुरुग्राम में 4.5 डिग्री, रोहतक में 5 डिग्री और फरीदाबाद में 4.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 18 से 20 जनवरी के बीच हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली6°C20°C
मुंबई21°C28°C
चंडीगढ़6°C19°C
भोपाल10°C25°C
जयपुर8°C24°C
लखनऊ7°C19°C
पटना8°C20°C
कोलकाता12°C24°C
शिमला5°C18°C
देहरादून6°C18°C
कश्मीर-2°C8°C

पंजाब में मौसम कल

पंजाब में कड़ाके की ठंड की चपेट में है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस यानी जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। अधिकांश जिलों में घना कोहरा और शीतलहर चलने से कोल्ड डे जैसी स्थिति है। आईएमडी ने बताया कि शहीद भगत सिंह नगर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं, चंडीगढ़ में 5 डिग्री, बठिंडा में 2.5 डिग्री, अमृतसर में 3, गुरदासपुर में 3 डिग्री, लुधियाना में 5 डिग्री और पटियाला में 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार जताए हैं, जिसके कारण थोड़ा तापमान बढ़ सकता है, लेकिन मौसम साफ होने के बाद फिर से सर्दी का ग्राफ बढ़ेगा।

दिल्ली में कल मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों बर्फीली हवाओं से मौसम काफी सर्द है। कोहरे और ठंड की दोहरी मार के साथ शहर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। सुबह से शीलहर और कोहरा छाए रहने की संभावना के बीच कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है। कड़ाके की ठंड के बीच जहरीली से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। कमोबेश ऐसा ही मौसम और प्रदूषण का स्तर नोएडा और गाजियाबाद में रहने का अनुमान है। आईएमडी की मानें तो यहां भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन कोल्ड वेव व सुबह-शाम घने कोहरे की जद में रहेगी, जिससे गलन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से 400 के पार रिकॉर्ड किया जा सकता है। नोएडा में 350 और गाजियाबाद में 400 से ऊपर रहने का अनुमान है। फिलहाल, दिल्ली और नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार हैं।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कोहरे के कारण दिन में भी कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। सुबह कोहरे और दिन में धूप निकल रही है, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण धूप की चमक फीकी साबित हो रही है। आईएमडी के मुताबिक, 18 से 20 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही हो सकती है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश मौसम को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, इस दौरान भी सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, गोरखपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बस्ती, बहराइच, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी और सीतापुर में घने से अति घना कोहरा छाया रह सकता है। कमोबेश ऐसे ही हालात कानपुर, झांसी, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर और औरैया जिलों में भी बने रह सकते हैं।

बिहार में कल मौसम

बिहार में नेपाल और पहाड़ों की ओर से बह कर आ रहीं बर्फीली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। राज्य के अधिकांश जिले शीतलहर और घने कोहरे की जद में हैं, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी पटना, शिवहर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सरहसा, दरभंगा, भागलपुर, गया और नवादा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से चलेंगी। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश का मौसम

पहाड़ों पर एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश में भी मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले शनिवार, रविवार और सोमवार को राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के साथ अच्छी बारिश के आसार बने रहेंगे, जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आईएमडी की मानें तो करीब 19 स्थानों पर 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान बना हुआ है और कई जगहों पर माइनस तापमान पहुंच गया है। अगले 5 दिन तक कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और ऊना समेत कई जिलों में शीतलहर और कोहरे के कारण कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहेगा। इधर, उत्तराखंड में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने नए विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 3 दिन तक ऊपरी हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखा जाएगा।

कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

कश्मीर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिन तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने से मौसम काफी संगीन रहेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। अब घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना जताई है। कोकरनाग (0.2 डिग्री सेल्सियस) को छोड़कर पूरी घाटी में तापमान माइनस के बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में माइनस 2 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 3 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस2.5 डिग्री, सोनमर्ग में 2 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 1.7 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जा सकता है। कश्मीर घाटी में इस समय 40 दिनों की अवधि वाला ‘चिल्ला-ए-कलां’ का दौर जारी है। इस दौरान बारिश एवं बर्फबारी की अधिक संभावना होती है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव मौसम पर पड़ सकता है। इसके प्रभाव से घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article