17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, 15 राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि; लू-बिजली से बरतें सावधानी

आईएमडी ने बताया कि राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से अगले 2 दिन बाद गुजरात, महाराष्ट्र और एमपी में बारिश हो सकती हैं। वहीं पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव रहने और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का खतरा है। हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में लू-गर्मी के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में अगले 3 दिन आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। आइये जानतें है कल का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत में सप्ताह के अंत तक लू स्थिति और गंभीर हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि 17 से 19 अप्रैल के बीच दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी है। इस दौरान तेज हवाओं के झोंके साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अधिकांश राज्यों में गर्मी और लू का खतरा बनता दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के दौरान पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से उत्तराखंड में आंशिक, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय भागों पर आंधी-बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। स्काईमेट ने 16 से 19 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में हीटवेव का अलर्ट घोषित है, लेकिन केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय भागों पर बादलों के बरसने के संकेत हैं।

17, 18, 19 अप्रैल को मौसम रहेगा तूफानी, 15 राज्यों में आंधी-बारिश-ओलावृष्टि; लू-बिजली से बरतें सावधानी

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान ने हाल-बेहाल कर रखा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बढ़ोतरी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, बाड़मेर में सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया है। अब हीटवेव का अलर्ट जारी होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अप्रैल से राज्य के एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग समेत आसपास कुछ क्षेत्रों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर तेज होगा। उधर, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर अगले 3 दिन के दौरान मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। माना जा रहा है कि आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश से मौसम बदल सकता है। हालांकि, राज्य में लू के आसार बनते दिख रहे हैं।

End of Feed