कल का मौसम 16 June 2025 : बादलों ने भरी उड़ान, आंधी-बारिश संग आएगा तूफान; ओलावृष्टि-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 16 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसून की दस्तक से पहले उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी पर बादल अटैक करने को तैयार हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। अगले एक से दो दिन में यहां आंधी और बारिश के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है, जिससे मौसम काफी सुहावना होने वाला है। इसके अतिरिक्त दक्षिण और पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों में मानसूनी गतिविधियां जारी हैं तो गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में मौसमी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में मौसम सुहावना होने लगा है। खासकर, उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का दौर थमने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम में बदलाव और आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में तेज हवाओं यानी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। 16 जून से गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी है। लिहाजा, बिगड़ते मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। अगर, 20 जून तक बादल मेहरबान रहे तो अधिकतम तापमान में गिरावट से सुकून मिलेगा। उसके आगे 25 जून तक मानसून की एंट्री के संकेत मिल रहे हैं, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम करवट ले चुका है और ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में वर्षा का दौर जारी है तो दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मेघालय में मानसूनी बारिश हो रही है। कमोबेश यही हालात गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में देखे जा रहे हैं। इन राज्यों में मानसूनी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली29 °C42 °C
मुंबई26 °C28 °C
पटना31 °C38 °C
लखनऊ30 °C39 °C
भोपाल 25 °C34 °C
जयपुर 28 °C38 °C
चेन्नई28 °C34 °C
बेंगलुरु20 °C24 °C
देहरादून24 °C33 °C
शिमला18 °C29 °C
कश्मीर12 °C21 °C
चंडीगढ़29 °C38 °C

End of Feed