Kal Ka Mausam : उत्तर भारत में बारिश ठन-ठन गोपाल! 15 राज्यों में आंधी-पानी का पूर्वानुमान; IMD का क्या है अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (16 जुलाई 2026) : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी से भारी बारिश हो सकती है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूर्वोत्तर के राज्यों में रहने से बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इधर, समूचे उत्तर भारतीय राज्यों में मॉनसून का रुख नरम है, जिससे उमस और गर्मी का सितम फिर से बढ़ने लगा है।

कल का मौसम रहेगा : उत्तर भारत में मॉनसून की बेरुखी के बाद एक फिर से उमस और गर्मी का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। खासकर, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों पर बादलों की आवाजाही तो है, लेकिन बारिश की गतिविधियां शांत हैं। हालांकि, बीच-बीच में बूंदाबांदी से उमस और परेशान कर रही है। उधर, पहाड़ों पर 17 जुलाई से मॉनसूनी बारिश रफ्तार पकड़ सकती है, जिसके बाद लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। लिहाजा खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अपील की जा रही है। स्काईमेट ने समूचे पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में तूफानी हवाओं के साथ भारी वर्षा का अलर्ट घोषित किया है। अत्यधित पानी के जमाव से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो बस्तियों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। उधर, दक्षिण भारत में तेज मौसमी गतिविधियां जारी है, जो पश्चिमी घाट से आगे महाराष्ट्र और गुजरात तक जारी रहने का अनुमान है।

Kal Ka mausam

कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून की बेरुखी से तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। हालांकि, बादलों की आवाजाही से बारिश के संकेत मिल रहे हैं और मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह राहत की बात कही है। विभाग ने अगले कई दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे दिन में भीषण गर्मी का असर बढ़ सकता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया जो ’मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

End of Feed