शहर

कल का मौसम 16 April 2025 : बारिश के साथ आएगा आंधी-तूफान, वज्रपात-ओलावृष्टि से रहें सावधान! मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 16 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर में अगले एक दो दिन तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच 18 अप्रैल से एक बार फिर आंधी और बारिश की संभावना है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों समेत पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। आइये जानते हैं विभिन्न राज्यों में कल का मौसम कैसा रहेगा?

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों पर 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू के निचले इलाकों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। लेकिन, मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में मौसम साफ रहने के साथ-साथ तापमान भी बढ़ने की बात कही है। हालांकि, आने वाले दिनों में एक बार फिर बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना बनेगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। यूपी में 18 अप्रैल से फिर आंधी के साथ बारिश की बात कही जा रही है। उधर, बिहार में आंधी-बारिश के आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में भी खराब मौसम की संभावना है। स्काईमेट ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश में 16 अप्रैल को तेज आंधी-तूफान के साथ बादलों के गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान भीषण बारिश के साथ ओलावृष्टि से भी सावधान रहना होगा।

यूपी कल का मौसम

यूपी में पिछले दिनों आंधी और बारिश के प्रभाव से तापमान में कमी देखी गई। हालांकि, बारिश का दौर थमने से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन, 16 अप्रैल से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 18 अप्रैल तक आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिनों हुई आंधी और बारिश से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई थी। लेकिन, मौसम विभाग ने अब आने वाले दिनों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आने वाले दो दिनों के अंदर ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जाएगा। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री बने रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हीट वेव के अलर्ट को जारी किया है, जिसमें 16, 17 और 18 अप्रैल शामिल हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मौसम का मिजाज बुरी तरह बदला हुआ है। पिछले कई दिनों से राज्य में कुदरत का कहर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक राज्य में आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इससे किसानों को भारी नुकसान का अनुमान है। सोमवार को राजधानी पटना समेत 16 जिलों में आंधी और बारिश ने फसलों को बुरी तरह तबाह किया। खेते पर पककर खड़ी या कटी गेहूं और दलहन की फसलें बर्बाद हो गईं और आम की बौरें टूटकर जमीन पर बिछ गईं।

दिल्ली कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे हवा में नमी का स्तर 34 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने से तेज बारिश और हवा का सामना दिल्ली एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके बाद पारे में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में कितना प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर घटता जा रहा है। लू चलने और गर्मी बढ़ने के साथ एक्यूआई साफ होती जाएगी। हालांकि, आज का एक्यूआई 161 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। 16 अप्रैल से जम्मू-कश्मीर में बादलों के छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 18 से 20 अप्रैल तक बारिश में और बढ़ोतरी होगी। स्काईमेट के मुताबिक, इस दौरान सड़कों पर सावधानी से गुजरना होगा। बारिश के कारण लैंडस्लाइड, ओलावृष्टि और पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

हरियाणा और पंजाब का मौसम

हरियाणा और पंजाब में मौसम के तेवर तीखे रहेंगे। दिन भर धूप छाई रहेगी और लोगों को गर्मी का एहसास होगा। चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और कोलकाता के आईपीएल मैच पर मौसम का कोई असर नहीं पड़ेगा। शाम सात बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और रात्रि 11 बजे तक 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली24 °C38 °C
मुंबई27 °C34 °C
भोपाल24 °C37 °C
जयपुर 28 °C37 °C
पटना24 °C33 °C
लखनऊ25 °C35 °C
देहरादून 17 °C29 °C
शिमला11 °C21 °C
कश्मीर6 °C17 °C

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!