कल का मौसम 15 March 2025 : गरजेंगे बादल आएगा तूफान, मूसलाधार होगी बारिश ओलावृष्टि से रहें सावधान! बिजली गिरने का येलो अलर्ट

Kal Ka Mausam, 15 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू है। आईएमडी के मुताबिक 16 मार्च तक एक बार फिर तेज हवाओं के बहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बन सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में तेज बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट है। हालांकि, इस सप्ताह के बाद सूरज अपनी चमक से पसीने छुड़ाएगा। तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी, दिन में हीटवेव का एहसास होगा। आइये जानते हैं अगले 24 घंटे मौसम कैसा रहने वाला है?

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : होली पर्व के बाद तापमान तेजी के साथ बढ़ेगा, जिससे लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। आईएमडी ने अभी से कई राज्यों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन, मौजूदा समय में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, बंगाल और असम क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। स्काईमेट ने अगले 24 घंटे या 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान ओलावृष्टि और वज्रपात संभव है, लिहाजा खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से परहेज करना होगा। आइये जानते हैं आने वाले दिनों में किस राज्य में कैसा मौसम रहने वाला है?

Kal Ka Mausam15 March 2025

कल का मौसम

यूपी कल का मौसम रहेगा?

उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। पश्चिमी यूपी में जहां गुरुवार को तेज ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई तो अन्य इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही। होलिका दहन के दिन कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के अंदर एक बार फिर बारिश की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान ओलावृष्टि के सात वज्रपात की संभावना है। हालांकि, बिहार में बादलों की आवाजाही तो बनी रहेगी, लेकिन बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

End of Feed