कल का मौसम 14 March 2025 : होली पर मंडराए खतरे के बादल! ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश; तूफान-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 14 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: होली पर रंगों का 'रंग' फीका करने में इंद्रदेव कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाले! आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत में मौसम के परिवर्तन होने के संकेत दिए हैं। 14 मार्च को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, यूपी, राजस्थान में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान उत्तरी राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। उधर, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। आइये जानते हैं होली पर कहां कैसा मौसम रहेगा?

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : रंगों के पर्व होली पर मौसम के अलग-अलग 'रंग' देखने को मिलेंगे। आसमान पर बादलों की मौजूदगी रहेगी और कलर-गुलाल के साथ बारिश की बौछारें पड़ेंगी। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कहीं धूप कहीं बारिश तो कहीं आंधी-तूफान तो कहीं बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी ने 14 मार्च को उत्तर भारत के हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में ओलवृष्टि के साथ वज्रपात की संभावना व्यक्त की जा रही है। उधर, पहाड़ों में हिमालयी विक्षोभ के एक्टिव होने से जम्मू-कश्मीर में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। अगले 24 घंटों में हिमाचल और कश्मीर घाटी, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे तापमान में खासी कमी देखी जाएगी। दिन में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर में भी मौसम बदला रहेगा। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में चक्रवात तूफान के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट है।

Kal Ka Mausam 14 March.

कल का मौसम

हरियाणा और पंजाब का मौसम

स्काईमेट ने हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम का बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटो के दौरान दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। अगर, ऐसे में बारिश के साथ आसमानी पत्थर गिरते हैं तो किसानों को भारी नुकसान होगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सिसय और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

End of Feed