शहर

कल का मौसम 14 February 2025: बादल होंगे बेईमान, आंधी-बारिश करेगी परेशान; फरवरी में गर्मी करेगी बुरा हाल; कोहरा नहीं लेगा ब्रेक

Kal Ka Mausam, 14 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, 2023 और 2024 के मुकाबले 2025 में फरवरी का तापमान उतना नहीं बढ़ेगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठ रहीं समुद्री हवाओं से गुजरात और राजस्थान का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। उधर, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। यही हालात जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भी देखे जा रहे हैं। अगर, बात दक्षिण भारत की करें तो वहां काफी गर्म रहेगा। लेकिन, उत्तर भारत में ज्यादातर राज्य पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलते मौसम का सामना करेंगे।

Image

भारत का मौसम कल

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देशभर में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। फरवरी में मार्च जैसा तापमान बढ़ रहा है। फिलहाल, उत्तर भारत में तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में शुष्की नजर आ रही है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठ रहीं समुद्री हवाओं से गुजरात और राजस्थान के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में जारी बर्फबारी और बारिश से वहां दिन में भी कोल्ड डे जैसी स्थिति है। घाटी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। अब आईएमडी ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की बात कही है, जिसके असर कई राज्यों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। पूर्वोत्तर के अरुणाचल, असम और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। उत्तर भारत में अभी से 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है। स्काईमेट के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल भयंकर गर्मी पड़ेगी। अगर, बात कोहरे की करें यूपी-बिहार, राजस्थान,पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा।

हरियाणा-पंजाब का मौसम कैसा है?

हरियाणा और पंजाब में अब धीरे-धीरे तापमान बढ रहा है। स्काईमेट ने बताया कि फरवरी में ही मार्च जैसे मौसम का एहसास होगा। मौजूदा दिनों में तेज हवाएं चलने से सुबह गलन महसूस हो रही है, लेकिन दिन में सूरज की तपिश परेशान करेगी। हालांकि, 14 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों के छाए रहने की संभावना है। हालांकि, किसी मजबूत मौसम का अलर्ट नहीं है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगे तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोक्ष का आंशिक असर देखा जा सकता है, जिससे बादलों के छाए रहने का संकेत है। हालांकि, मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना है।

दिल्ली का प्रदूषण कितना है?

सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई करीब 129 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

यूपी में कल का मौसम

यूपी में तेज गति से शुष्क हवाएं चल रही हैं। हालांकि, इससे तापमान में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी। फिलहाल, दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। फिलहाल, सुबह शाम की ठंडी के अलावा दिन में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है। मौसम विभाग ने 14 फरवरी नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस फरवरी में 2 से 3 पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में तब्दीली देखने को मिलेगी। फिलहाल, कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा दर्ज किया जाएगा।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा रही है। फिलहाल, अरब सागर से उठ रहीं हवाओं के कारण राज्य में तेज हवाएं चल रही हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नागौर, बीकानेर, उदयपुर, सीकर फतेहपुर, जोधपुर, बाड़मेर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। राज्य में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, लेकिन कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में 7.4 , सिरोही में 7.8, संगरिया में 6.4, जालौर में 7.9 अलवर-डबोक में 8.5 से लेकर 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया।

बिहार में का तापमान कितना है?

बिहार में फरवरी महीने में मार्च जैसा महसूस हो रहा है। लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण किसानों की रबी की फसल पर असर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम से कम 15 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम होना चाहिए था, लेकिन प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हाजीपुर, मधुबनी,पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली और गया समेत कई जिलों में सुबह कोहरा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल राज्य में किसी स्ट्रॉंग मौसम की चेतावनी नहीं है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है?

जम्मू-कश्मीर के घाटी क्षेत्र में बर्फबारी और तेज बारिश का अलर्ट जारी है। फिलहाल, बारिश और बर्फबारी हो रही है। आईएमडी ने 15 फरवरी तक तापमान लगातार जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के संकेत दिए हैं, जिसकी वजह से कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ज्यादातर हिस्सों में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी है। 16 फरवरी तक घाटी के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलने से कोल्ड डे से थोड़ी राहत भी मिलेगी। आने वाले एक से दो दिन में श्रीनगर में माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5 डिग्री, काजीकुंड में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और कोल्ड डे जैसी स्थिति है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे दिन में कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।

कोल्ड डे किसे कहते है?

जनवरी माह में उत्तर भारत में भी कोल्ड डे की स्थिति होती है। लेकिन, कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में फरवरी में भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article