कल का मौसम 08 June 2025 : प्रचंड गर्मी करेगी हालत खराब', इस दिन आंधी के साथ आएगी बारिश जोरदार; IMD का ऑरेंज अलर्ट
Kal Ka Mausam, 11 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी ने हालत पतली कर रखी है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब और बिहार में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, 12 जून से एक बार फिर मौसमी गतिविधियां होने से बादल छाएंगे और हवाओं के साथ बारिश गर्मी कंट्रोल करेगी। लेकिन, दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में भीषण बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के संकेत हैं।

कल का मौसम
°CKal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : सूरज की तपिश से उत्तर भारत जल रहा है। पिछले तीन दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान की वजह से गर्मी से हाल बेहाल हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले तीन दिन बाद मौसम करवट लेगा और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। आईएमडी के मानें तो 12 जून से मानसूनी प्रभाव के कारण उत्तरी राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होगा, जो तीन से 4 दिन तक मौसम को सुहावना रखेगा। यानी 11 जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। कमोबेश यही हालात जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेंगे। अगले 24 घंटों की बात करें तो दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर के राज्यों नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर भागों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 29 °C | 43 °C |
मुंबई | 28 °C | 31 °C |
भोपाल | 28 °C | 41 °C |
जयपुर | 31 °C | 42 °C |
लखनऊ | 33 °C | 42 °C |
पटना | 32 °C | 39 °C |
चेन्नई | 28 °C | 36 °C |
बेंगलुरु | 22 °C | 29 °C |
देहरादून | 26 °C | 36 °C |
शिमला | 18 °C | 31 °C |
कश्मीर | 12 °C | 24°C |
उत्तर भारत में कब आएगा मानसून?
मानसून की गति पिछले कई दिलों से ठहर सी गई है। आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में दो नए मानसूनी सिस्टम बनने की संभावना है, जो मानसूनी बारिश को गति देंगे। जहां मानसून पहले से एंट्री ले चुका है, वहां दोबारा मौसमी गतिविधियां तेज होंगी और पूर्वी भारत में तेजी से आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में मध्य जून के बाद मानसूनी गतिविधियां शुरू होंगी और तेज बारिश दस्तक देगी। मुंबई में 14 से 16 जून तक मानसून की पहली झलक देखने को मिल सकती है। यह मानसून गुजरात से घूमते हुए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा और तेज बारिश दर्ज की जाएगी।
यूपी कल का मौसम?
उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 3 तीन प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेलना होगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में लू का सिलसिला रहने के संकेत हैं। आईएमडी ने राज्य के 27 से अधिक राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रातें भी काफी गर्म होंगी। नौतपा से भी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। हालांकि, 12 जून से तेज हवाओं के साथ बादल राहत की बूंदे बरसाएंगे, जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आएगी और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। मंगलवार की सुबह गर्म रही और मौसम विभाग ने दिन में लू चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 12 जून से मौसम करवट बदल ले सकता है। 13 जून को हवा में बदलाव से दिल्ली-एनसीआर में बादलों के छाए रहने के साथ बारिश दस्तक दे सकती है। वीकेंड में धूल भरी आंधी के साथ गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। हालांकि, 17 से 29 जून के बीच मौसम स्थिर होगा और प्री मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। हवाओं के साथ बारिश के आने से प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।
दिल्ली में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण?
दिल्ली में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ता नजर आ रहा है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और एक्यूआई 218 रहा। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है। माना जा रहा है बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आएगी।
बिहार का मौसम
बिहार में गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर रखा है। अगले 2 दिन ऐसे ही हालात रहेंगे। हालांकि, अगले 2 दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 11 से 15 जून तक कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली (ठनका) भी गिर सकती है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट
राजस्थान में भीषण गर्मी से हालत पतली है। गंगानगर में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तेज गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। अधिकतम तापमान की बात करें तो गंगानगर में 47.3 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, चुरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.2 डिग्री, जैसलमेर में 45.0 डिग्री, बाड़मेर में 44.7 डिग्री, अलवर व पिलानी में 44.4 डिग्री, संगरिया में 44.1 डिग्री और करौली में 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व लू यानी हीटवेव का दौर जारी रहने की पूरी संभावना है। हालांकि, 15-16 जून से कोटा, भरतपुर संभाग में बादल गरजने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश शुरू हो सकती है। बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को तेज धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान है।
असम में बारिश से बाढ़
असम में बारिश की गतिविधियां थमने से बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ और ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदियों सहित सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से से बारिश की कोई खबर नहीं है। राज्य के नौ जिलों में बाढ़ से फिलहाल करीब 1.60 लाख लोग प्रभावित हैं। वर्तमान में हैलाकांडी, कामरूप, श्रीभूमि, मोरीगांव, कछार, गोलाघाट, नागांव, कामरूप (मेट्रो) और लखीमपुर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन की पहली लहर में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। सोमवार को श्रीभूमि जिले में एक व्यक्ति पानी में डूब गया। राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 61 लोगों ने शरण ली है।
केरल में भारी बारिश की चेतावनी
केरल में आने वाले दिनों में फिर से भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने मंगलवार से राज्य के नौ जिलों में तेज बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गै। बुधवार को राज्य के कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। शनिवार तक हवा की गति बढ़कर 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। केरल में इस साल मानसून 24 मई को ही समय से पहले पहुंच गया था, जिससे राज्य में कई जगहों पर तेज बारिश और हवाओं के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

UP : कौशांबी में बड़ा रोड एक्सीडेंट, नेशनल हाईवे पर डंपर से टकराई कार; 5 लोगों की मौत

Monsoon 2025: दरवाजे पर आ गया मानसून, बादल बरसेंगे झूम-झूम; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

Yoga Day 2025: दिल्ली में सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, योग दिवस के लिए DMRC ने बनाया खास प्लान

मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जेल में कहां से आए रुपये? अतीक अहमद के बेटे के पास से नोट बरामद; नैनी सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर और वार्डन सस्पेंड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited