अगले 2 दिन मौसम की तबाही...13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; बिजली-ओलों से बरतें सावधानी

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जताते हुए कहा है पूर्वोत्तर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रहेगा, जिस कारण अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत में भी मौसमी गतिविधियां होने का अलर्ट है। आईएमडी ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अभी बारिश एवं बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

उत्तर भारत में पिछले दिनों आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण तापमान में काफी कमी देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है। हालांकि, आने वाले दिन गर्मी की ओर शिफ्ट होंगे और धूप परेशान करेगी। मौसम विभाग ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से कमजोर हो गया है। लिहाजा, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही हो सकती है। उधर, पहाड़ों पर अगले 24 घंटे के दौरान विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिल्ल साइड में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का खतरा बना रहेगा। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम शुष्क रहेगा। उधर, मन्नार की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और बारिश के साथ ओले-आकाशीय बिजली गिरने की संभावना रहेगी। उधर, दक्षिण भारत के तटीय राज्यों में मौसम खराब और वीकेंड पर अच्छी खासी बारिश हो सकती हैं। हालांकि, देश के अधिकांश राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी से अब हीटवेव को लेकर संकेत मिल रहे हैं।

Aaj Kal Ka Mausam

आज-कल का मौसम

यूपी का मौसम कैसा है

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज नर्म पड़ गया है। आईएमडी ने अगले कुछ दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले दिनों हुई मौसमी गतिविधियों के कारण फिलहाल गर्मी से राहत है, लेकिन मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। अब धीरे-धीरे मौसम गर्मी की ओर शिफ्ट होगा, लेकिन अभी एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, अभी बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है।

End of Feed