50 घंटे डाउन रहेगा तापमान, 15 राज्यों में बारिश, 70 की स्पीड से तूफान; ओलावृष्टि-वज्रपात से सावधान

आईएमडी ने अगले 36 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए दक्षिण भारत के 4 और पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ बारिश व वज्रपात की संभावना जताई है। इधर, उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहा है, जिसके असर से अब आंशिक तौर पर ही मौसमी गतिविधियां होंगी, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों पर बारिश के साथ बर्फबारी व ओले गिरने की चेतावनी है।

भारत के अधिकांश राज्य गर्मी के महीने में बारिश की गतिविधियां देख रहे हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक बादलों ने तापमान डाउन कर रखा है, जिससे लू से राहत है। हालांकि, उत्तर भारत में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने पर तापमान में बढ़ोतरी की गुंजाइश दिख रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन हवा की गति धीमी हो सकती है और सिर्फ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने का खतरा बना रह सकता है। उधर, पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कमजोर होने से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात के साथ बर्फ गिरने का पूर्वानुमान है। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव का अलर्ट जारी रखा है, जिससे केरल, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु के तटीय हिस्सों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अनुमान जताया है। उधर, पूर्वोत्तर में शुक्रवार, शनिवार तक मौसम बदला रहेगा और 70 किमी. की रफ्तार से तूफानी हवाएं व बारिश होगी।

Aaj Kal Ka Mausam.

आज-कल का मौसम

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार में अगले कुछ घंटे तक मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। खासकर, अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में आंधी के साथ बादलों के बरसने के संकेत हैं। इस दौरान ठनका और ओले गिरने की चेतावनी है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम साफ रहने का भी अनुमान है, जिसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर, मध्य प्रदेश के कुछ भागों पर भी बारिश का अलर्ट घोषित है, लेकिन ये गतिविधियां लंबे समय तक नहीं होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शुक्रवार से अधिकांश हिस्सों पर मौसम साफ होगा और तापमान में इजाफा होने से गर्मी का एहसास शुरू होगा।

End of Feed