Kal Ka Mausam: मैदानों से पहाड़ों तक मौसम दिखाएगा अपना तेवर, सितंबर की शुरुआत में बारिश का दौर होगा तेज; जानें लेटेस्ट अपडेट

Kal Ka Mausam 1 September 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा: मानसून की सक्रियता के बीच सितंबर का पहला सप्ताह देश के कई राज्यों के लिए बारिश भरा रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ी, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।

Kal Ka Mausam 1 September 2026: सितंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। वहीं, पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बात अगर वेदर सिस्टम की करें तो समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी हिस्सा सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर बना हुआ है, जबकि इसका पूर्वी सिरा अपने सामान्य स्थान के आसपास स्थित है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम कैसा रहेगा?

वहीं, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well-Marked Low-Pressure Area) अब गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर तटीय ओडिशा तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास केंद्रित है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के हिस्सों को पार कर सकता है। इसके अलावा, निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्सों से लेकर इस निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) तक एक ट्रफ बनी हुई है। मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू संभाग के ऊपर सक्रिय है। वहीं, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में बारिश और मौसम संबंधी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

End of Feed