कल का मौसम 09 May 2025: कहीं लू से तपेगी धरती-कहीं होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam, 09 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में कल आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि कल आपके शहर में कैसा मौसम रहने वाला है:

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जगहों पर आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी हुई। गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर लगातार देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोंत्तर भारत में 13 मई तक गरज चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं पूर्वी भारत में आज से लू चलने की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में बुधवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। यहां धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में आज सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज और कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं शाम या रात के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

End of Feed