शहर

कल का मौसम 09 May 2025: कहीं लू से तपेगी धरती-कहीं होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में आंधी और बिजली गिरने का भी अलर्ट

Kal Ka Mausam, 09 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में कल आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि कल आपके शहर में कैसा मौसम रहने वाला है:

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जगहों पर आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी हुई। गुजरात और महाराष्ट्र में भी बारिश का दौर लगातार देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोंत्तर भारत में 13 मई तक गरज चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं पूर्वी भारत में आज से लू चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में कल बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में बुधवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। यहां धूल भरी आंधी चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली में आज सुबह से धूप खिली हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज और कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं शाम या रात के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कल कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 मई के दौरान पश्चिमी भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बारिश की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं आज मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात और कोंकण व गोवा में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है। साथ ही गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है। वहीं दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 से 11 मई के दौरान भी बिजली चमकने के सात 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का भी अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 मई को कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश की संभावना

देश के पहाड़ी हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने और बादल गरजने के आसार है। इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दक्षिण भारत में कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा 8 से 12 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 8 और 9 मई को आंधी-बारिश की संभावना है इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

छत्तीसगढ़ में तेज हवा संग बिजली गिरने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 8 से 12 मई के दौरान बिजली गिरने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आज बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 10 से 12 मई के दौरान सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 कमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कल से लेकर 14 मई तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं 11-12 मई को असम, मेघायल और 12 मई को मिजोरम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में लू चलने का अलर्ट

पूर्वी भारत में 10 मई से गर्म हवाओं का नया दौर शुरू होने की संभावना है। 8 और 9 मई को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, तमिलनाडु. ओडिशा, पुद्दुचेरी और कराईकल में मौसम गर्म रहने की संभावना है। वहीं 10 से 14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों, बिहार, झारखडं और ओडिशा में अलग-अलग दिन लू चलने की संभावना जताई गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article