कल का मौसम 08 May 2025: छाता-रेनकोट रखें तैयार, इन राज्यों में बिगड़ा रहेगा मौसम; कहीं भारी बारिश-कहीं ओलों का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam, 08 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। आंधी और बारिश के मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। आने वाले दिनों में भी देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि कल दिल्ली-एनसीआर समेत किन-किन राज्यों में बारिश होने वाली है:

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के अधिकतर हिस्सों में फिलहाल तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कहीं भी भीषण गर्मी नहीं पड़ रही है। बारिश ने गर्मी से काफी राहत दिलाई है। हालांकि कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 7 और 8 मई को कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में 7 से 11 मई के दौरान गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

kal ka mausam

कल का मौसम कैसा रहेगा

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में आज और कल के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। 50 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 7 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा, उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

End of Feed