शहर

Kal Ka Mausam (07 January 2025): Delhi NCR में ठंड का कहर, यूपी बिहार में शीतलहर से राहत नहीं; जानें कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई राज्यों में हो रही बारिश ने ठंड को और भी बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने मंगलवार, 7 जनवरी के लिए देश के विभिन्न राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देशभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली एनसीआर, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में ठंड की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, कई राज्यों में बारिश भी हुई है या हो रही है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी कि मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कल का मौसम कैसा रहेगा, इस पर ताजा अपडेट जारी किया है। पढ़ें आपके राज्य या आपके शहर में सात जनवरी या मंगलवार का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कल का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह दृश्यता शून्य हो गई थी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि तड़के साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 300 मीटर थी। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में ठंड का कहर जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रह सकता है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर गया है। इस भीषण शीतलहर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अगले दो-तीन दिनों में कई जगहों पर बहुत घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर और सर्द हवाएं लोगों के लिए चुनौती बन गई हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी के और भी बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहने से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में बल्लोवाल सौखड़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान अमृतसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान

लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.4 डिग्री, पठानकोट में 9.3 डिग्री, बठिंडा में 7.4 डिग्री और गुरदासपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 9.4 डिग्री, करनाल में 8.5 डिग्री, नारनौल में 7.5 डिग्री, भिवानी में 10.0 डिग्री और सिरसा में 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article