कल का मौसम 07 April 2025: दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट, बिहार में होगी बरसात, उत्तर भारत में मौसम की अजब-गजब चाल

Kal Ka Mausam, 07 April 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर और यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजस्थान में भी गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। यहां कई जिलों का अधिकतम तापमान 42 के पार दर्ज किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश भर में मौसम की चाल बदलने लगी है। वहीं उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। यहां हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिल्ली और यूपी के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और यूपी में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर के समय कम से कम बाहर निकलने के लिए कहा गया है। बाहर निकलते हुए सिर को ढकने और पानी की बोतल साथ रखने की सलाह दी गई है।

Heatwave.

कल का मौसम 7 अप्रैल 2025

दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरसेगी आग

दिल्ली समेत एनसीआर क्षेत्रों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। यहां तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में तीन दिन यानी 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में अभी तापमान 40 के नीचे दर्ज किया जा रहा है। हालांकि गर्मी से लोगों का हाल यहां भी बेहाल है।

End of Feed